रविवार, 6 अक्टूबर 2013

अंग्रेज , अंग्रेजी और अंग्रेजीयत के गुलाम

अंग्रेज , अंग्रेजी और अंग्रेजीयत के गुलाम

हमारे देश का आजादी के 66 साल बाद में सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि भाषा के स्तर पर अभी तक हम स्वतंत्रा नहीं हो पाए, स्वाध्ीन नहीं हो पाए, भाषा के स्तर पर अभी भी हमारे देश में बहुत गहरी गुलामी है। दुर्भाग्य हमारे देश का ये है कि आजादी के पहले ये भाषा की गुलामी जितनी थी, आजादी के 66 साल के बाद ये भाषा की गुलामी और अध्कि बढ़ गई है और भी गहरी हो गई है। भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से तो आजाद हो गया है लेकिन अंग्रजियत की गुलामी भाषा की गुलामी अभी भी इस देश में बरकरार हैं मुझे ये कहते हुए बहुत दुख होता है, अफसोस होता है कि दुनिया में बहुत सारे देश अलग-अलग समय पर गुलाम हुए हैं। दुनिया में कुल 200 देश है। इनमें से 71 देशों का इतिहास ऐसा है जो अलग-अलग समय पर गुलाम हुए हैं। गुलामी के लंबे दौर को उन्होंने झेला है, भोगा है। हमारे बहुत सारे पडोसी देश है, चीन भी  काफी लम्बे समय तक गुलाम रहा है, मलेशिया गुलाम रहा है मिस्त्र गुलाम रहा है, इंडोनेशिया गुलाम रहा है, बर्मा गुलाम रहा है, श्रीलंका गुलाम रहा है और थोड़ा दूर में चले तो ब्राजील, मैल्सिको, चिली, को स्टारेपफा, कोलम्बिया, क्यूबा जैसे देश अलग-अलग समय पर गुलाम हुए हैं। जापान गुलाम हुआ, चीन गुलमा हुआ है। दुनिया में कैसे कुल 71 देश हैं जो अलग-अलग समय पर किसी न किसी के गुलाम हुए हैं। कोई अंग्रेजों का गुलाम हुआ, कोई फ़्रांसीसियों  का गुलाम हुआ, कोई डच लोगों का गुलाम हुआ जिनको हालैंड निवासी कहा जाता है, कोई स्पेनिश लोगों का गुलाम हुआ, कोई पुतर्गालियों का गुलाम हुआ। अलग-अलग समय पर बहुत सारे देश गुलाम हुए हैं लेकिन गुलामी के बाद उन सभी देशों ने सबसे पहले अपनी मातृ-भाषा को स्थापित कराया है और सबसे पहले अपनी मातृभाषा को अपनाया है, और उसके बाद वो देश आजादी की राह पर इतने आगे बढे, तेजी से भारत से भी बहुत आगे निकल गए हैं। कई सारे देश जो आजादी में भारत से पीछे रहे माने जिनकी आजादी भारत के बाद आई है जैसे मैं नाम ले के आपको उदाहरण दूँ हमारा पडौसी देश है- चीन जिसकी आजादी हमसे दो साल बाद आई है। हम तो 1947 में आजाद हो गए लेकिन चीन तो 1949 में जाकर एक बड़ी क्रान्ति के बाद आजाद हुआ। लेकिन चीन हमसे कई गुणा आगे निकल चुका है- आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से और वैश्विक ताकत के रूप में सारी दुनिया में चीन का डंका अभी बज रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति को चीन में जाकर चीन की सरकार को सलामी देनी पड़ रही है, चीन की सरकार को नमस्ते करनी पड़ रही है। कभी भी ऐसा दुनिया में नहीं हुआ कि अमेरिका का राष्ट्रपति चीन में जाकर चीन को सलामी दे लेकिन अभी अमेरिकी राष्ट्रपति ये कहते हैं कि सारी दुनिया में अभी ताकत के रूप में जो सबसे महत्वपूर्ण देश उभर रहा है वो चीन। ये चीन 1949 तक भूखमरी का शिकार था, दुनिया में सबसे पीछे गिने जाने वाले देशों में गिना जाता था, आज उसकी अर्थवयव्स्था बहुत तेज है, समाज व्यवस्था बहुत बेहतर है, राज्य प्रशासन उनके यहां कापफी कुछ भ्रष्टाचार से मुक्त है, थोडत्र बहुत भ्रष्टाचार वहां होता है लेकिन ऐसा नहीं जैसे भारत में होता हैं सारी दुनिया के लोग चीन कालोहा मान रहे हैं चीन को नेता मान रहे हैं, चीन को विश्व गुरू की पदवी दी जा रही हैं ये सब चीन का हो रहा है, आखिर इन सबके पीछे कारण क्या है? चीन के विद्वानों से अगर आप पूछेंगें कि आप मुश्किल से पिछले साठ-बाषठ साल से इतनी तरक्की कैसे कर ली है, तो वो सबसे सब एक ही बात कहते हैं, एक ही जवाब देते हैं कि हमने हमारी मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाया है। हमने हमारी मातृभाषा को अपने जीवन में लाया हैं हमने हमारी मातृभाषा को विज्ञानों और तकनीकी की भाषा बनाया हैं हमने हमारी मातृभाषा केा पाठशाला और विश्वविद्यालय की भाषा बनाया हैं हमने हमारी मातृभाषा को शोध् और प्रक्रिया की भाषा बनाया है, इसीलिए दुनिया में इतनी तेजी से आगे बढ़ पाए हैं। चीन के विद्वानों का ये कहना है कि चीन अगर आज भी अंग्रेजी भाषा में डूबा रहता क्योंकि आप जानते हैं चीन लम्बे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और अंग्रेजी भाषा का कब्जा रहा। चीन के विद्वान कहते हैं अगर चीन अभी भी अंग्रेजियत में डूबा रहता, अंग्रेजी भाषा में डूबा रहता तो चीन भी 1947 और 1949 की स्थिति से आगे नहीं बढ़ पाता और इतना शक्तिशाली और ताकतवर देश नहीं बन पाता। हमारा पड़ौसी दूसरा देश जापान है। लम्बे समय तक जापान गुलाम रहा अमेरिका का लम्बे समय तक जापान गुलाम रहा है डच लोगों का लम्बे समय तक जापान पर पुर्तगालियों ने भी राज किया है लेकिन जापान जब आजाद हुआ इस विदेशी गुलामी से तो जापान में भी सबसे पहला काम जो हुआ, उन्होंने अपनी मातृ भाषा को राष्ट्रभाषा और अपने जीवन के हर क्षेत्रा में मातृभाषा को सम्मान दिया, मातृभाषा को प्रश्रय दिया, मातृभाषा का उपयोग किया। उसमें से जापान आज दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक देशों में गिना जाने लगा है। आर्थिक ताकत जापान की इतनी बड़ी है कि अमेरिकी की जो वितीय संस्थाएं हैं, वो ज्यादातर इस समय जापान के कब्जे में है, और अमेरिकी की एक बड़ी संस्था मानी जाती है जो फिल्म बनाने वाली है जिसको हालीवुड के नाम से सारी दुनिया जानती है, हालीवुड में िफल्में बनाने के लिए सबसे ज्यादा पैसा अगर लगा रहा है तो वे जापान के पैसा लग रहा है, पूरा जापान का नियंत्राण वहां पर है। अमेरिका के होटल उद्योग में, अमेरिका के मोटर उद्योग में, अमेरिका के बीमा उद्योग में, अमेरिका के वितीय उद्योगों में सबसे ज्यादा ताकत अगर लगी है तो जापान की। अमेरिका के बाजार में अगर सबसे ज्यादा चीजें हैं तो वो चीन की। अमेरिका का वित्तीय ताकत में सबसे बड़ी ताकत है तो जापान की। ये दोनों देश लगभग अमेरिका के बराबर खडे़ हो गए हैं। आपको याद है कि इसी जापान को अमेरिका ने तबाह कर दिया था, बर्बाद कर दिया था। 2-2 एटम बम्ब गिराए गए थे 1945 में। एक हिरोशिमा पर और एक नागासाकी पर। लाखों जापनावासी उसमें मारे गए थे और देश की कमर टूट गई थी, लेकिन एटम बम्ब गिरने के मात्रा 68-69 वर्षों में जापान ऐसी ताकत से खड़ा हुआ है कि उनकी रीढ की हड्डी अब इतनी मजबूत है कि दूसरे बहुत सारे देश उनका सहारा लेकर दुनिया में चलने की कोशिश कर रहे हैं। जापान के विद्वानों से जब ये पूछा जाता है कि आपने इतनी जल्दी हइतनी तेज तरक्की की है इसका कारण क्या है? वो भी वही उत्तर देते हैं कि हमने जापान की भाषा को अपनी राष्ट्रभाषा बनाया, मातृभाषा को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिया, जीवन के हर क्षेत्रा में जापानी को अपनाया। वो प्राथमिक स्तर का कोई विद्यालय हो या विश्वविद्यालय स्तर की कोई शिक्षा हो हर जगह जापानी भाषा वहां चलवाई। इंजीनियरिंग काॅलेज, मैडिकल काॅलेज, सारे के सारे संस्थान जो शोध् करते हैं जापानी में काम करने लगे हैं- यही कारण है जापान के तरक्की करने का विकास करने का। जापान के जो बड़े अर्थशास्त्राी हें वो ये कहा करते हैं कि किसी भी देश की तरक्की और विकास में सबसे बड़ा अनुदान जो होता है वो उस देश की संकल्प शक्ति का होता है। हम लोग कई बार इस गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं कि किसी देश की तरक्की में पूंजी का बहुत योगदान है, पैसे का योगदान है। फिर यहां फंस जाते हैं आकर कि किसी देश की तरक्की में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। फिर हम सोचने लगते हैं कि किसी देश के विकास का विदेशी कम्पनियें का मद्द करना बहुत बड़ा योगदान है लेकिन जापान के अर्थशास्त्राी, समाजशास्त्राी सब इस तर्क को नकारते हैं। वो ये कहते हैं कि किसी भी देश की तरक्की और उसके विकास में सबसे बड़ा योगदान होता है- संकल्प शक्ति का और वो मानते हैं कि संकल्प शक्ति मातृभाषा से ही आ सकती है विदेशी भाषाओं में संकल्प नहीं लिए जाते और विदेशी भाषाओं के संकल्प कभी पूरे नहीं हो पाते। ये जापान की कहानी है। हम थोड़ा दूर चले किसी और देश की कहानी देखें, क्यूबा की कहानी देखें, ब्राजील की देखें। ब्राजील एक बहुत बड़ा देश है लेटिन अमेरिका में, दक्षिणी अमेरकिा में, जो बहुत तेजी से विकसित हो रहा है, हालांकि अमेरिका के नजदीक है लेकिन ब्राजील देश में अमेरिका की भाषा अंग्रेजी नहीं चलती है, उनकी अपनी भाषा चलती है। लम्बे समय तक ब्राजील भी गुलाम रहा है विदेशियों का लेकिन आजादी के बाद उन्होंने भी अपनी राष्ट्रभाषा को मातृभाषा बनाया, उसका सम्मान बढ़ाया। जीवन में हर कदम पर उसका उपयोग बढ़ाया। उसमें से ब्राजील बहुत ताकतवर होकर निकला। दुनिया के 71 देशों की आप कहानी यदि देखेंगे तो ऐसी ही कहानी दिखाई देती है। ये तो मैंने कुछ नाम लिए जापान, चीन, ब्राजील जैसे देशों के जो बहुत बड़े देश हैं दुनिया के जिनकी अर्थ व्यवस्था बहुत बड़ी है, जिनकी आबादी बहुत है, जिनके संसाध्न बहुत हैं मैं कुछ उदाहरण देना चाहता हूँ दुनिया के कुछ छोटे-छोटे देशों के जिनकी भौगोलिक सीमाएं भारत के एक जिले से भी छोटी है, जिनकी आबादी भारत के एक जिले से भी कम है। ऐसे देश एक दो नहीं चैबीस हैं। एक छोटा सा देश है जिसका नाम है पिफनलैंड है, एक छोटा देश है उसका नाम है डेनमार्क, एक छोटा सा देश् है उसका नाम है नार्वे- ऐसे दुनिया में 24 छोटे देश हैं जो भारत के एक-एक जिले से कम हैं, जिनकी आकदी 10 लाख, 15 लाख, 20-22 लाख के आस-पास की है, बहुत अध्कि हो तो 30 लाख की हैं इन देशों की कहानी भी अगर आप पढ़ेंगे तो इनकी कहानी भी यही है। जैसे पिफनलैंड बहुत छोआ सा देश है। दुनिया के 200 देशों से छोटे देशों में उसकी गिनती होती है। इतने छोटे से देश ने एक संकल्प ले रखा है और ये उनका संकल्प 100 साल पुराना हैं 100 साल पहले पिफनलैंड गुलाम हो गया था और गुलामी के बाद उन्होंने आजादी पाई। आजादी के बाद उनका पहला संकल्प है जिसको 100 साल से टस से मस नहीं होने दिया, और वो संकल्प ये है कि हम कभी भी विदेशी भाषा में अपने देश में कोई काम नहीं करेंगें। िफनलैंड की सरकार चलेगी तो पिफनिश भाषा में काम करेगी, फ़िनलैंड के विश्वविद्यालय चलेगें तो िफनिश भाषा में काम करेंगे, पिफनलैंड के बच्चों को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक शिक्षा पिफनिश भाषा में होगी, उनके यहां विज्ञान-तकनीकी का कमा किया जाएगा तो पिफनिश भाशा में होगा, उनके यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग काॅलेज चलाए जाएंगे तो पिफनिश भाषा में चलाए जाएंगें, छोटा सा देश पिफनलैंड अपनी मातृभाषा को सीने से ऐसे चिपकाए हुए जैसे कोई मां अपने बच्चे को छाती से चिपकाकर रखती है। आस-पास के देश इतना दबाव डालते रहते हैं पिफनलैंड के उपर अगर आप यूरोप का नक्शा देखेंगे तो पिफनलैंड इग्लैंड से बहुत ज्यादा दूर नहीं है, पिफनलैंड फ़्रांस से भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है, स्पेन-पुर्तगाल से भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है, जर्मनी से भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है, ये बड़े देश पिफनलैंड पर दबाव डालते रहते हैं कि भाषा बदल दो, भाषा के साथ और भी चीजें बदल दो लेकिन पिफनलैंड के निवासी कहते हैं, हमारी आजादी तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी मातृभाषा सुरक्षित हैं जिस दिन हमने मातृभाषा को छोड़ दिया, उस दिन हमारी आजादी चली जाएगी। आप जरा कल्पना करिए थोड़ी देर के लिए कि 30 लाख की आबादी का छोटा सा देश जो 24-25 बड़े देशों से चारों तरपफ से घिरा हुआ है जिसके पास अपनी सेना नहीं है, जिसके पास अपनी पुलिस व्यवस्था नहीं है, वा देश टिका हुआ है, अपनी आजादी को बरकरार रखे हुए है, 100 साल से उनकी आजादी बरकरार है, किसी देश की हिम्मत नहीं है उनके देश में हस्तक्षेप करने की, तो वो कहते हैं उसका एक ही कारण है- मातृभाषा जो इस समय उनकी राष्ट्रभाषा है। पिफनलैंड के बगल में और एक छोटा सा देश है डेनमार्क, बिल्कुल छोटा सा देश है। डेनमार्क की आबादी तो मुश्किल से 22 लाख के आस-पास है। डेनमार्क की मातृभाषा डेनिश है। उनके यहां सक काम डेनिश में होता है। सारी दुनिया के जो भाषा वैज्ञानी हैं वो इस बात पर हैरानी व्यक्त करते हैं कि दुनिया में शब्दों की संख्या के अनुसार सबसे छोटी भाशा डेनिश भाषा है, जिसमें सबसे कम शब्द है। सबसे कम शब्दों वाली डेनिश भाषा डेनमार्क की राष्ट्रभाषा है जिसमें सारा काम होता है। डेनमार्क के निवासियों को ये कहते हुए बड़ा गर्व होता है कि भले हमारी भाषा दुनिया में सबसे कम शब्दों वाली भाषा हेा लेनिक वो हमारी मातृभाषा है और उस पर हम कोई समझौता नहीं कर सकते। जैसे हम लोग कई बार बात करते हैं ना कि हमारी मां दूसरे की मां से कम सुन्दर हो लेकिन वो हमारी मां है, मां समझौते के लायक नहीं होती है, ऐसे ही डेनमार्क के निवासी इस बात को गौरव से कहते हैं कि हमारी भाषा छोटी है तो क्या हुआ, हमारा देश सबसे छोटा है तो क्या, हमारा देश दुश्मनों से घिरा हुआ है तो क्या हुआ लेकिन हमने मातृभाषा को राष्ट्र भाषा बना रखा है। ये छोटे-छोटे देश हैं। डेनमार्क के साथ एक और छोटा सा देश है। उसका नाम है- स्वीडन। स्वीडन की भारत से तुलना करेंगे तो स्वीडन भारत के किसी एक राज्य से भी आध्े में निपट जाएगा, सिमट जाएगा, इतना छोटा देश है। स्वीडन भी गुलाम रहा विदेशियों का लेकिन जब आजाद हुआ तो उन्होंने स्वीडिश भाषा को राष्ट्रभाषा बनाया और एक बाद उसे जो अपनाया है आज तक उससे पीछे नहीं हटे हैं। दुनिया में स्वीडिश भाषा की पताका, पफहराने में लगे हुए हैं। तो पिफनलैंड हो, डेनमार्क हो, स्वीडन हो, इन्हीं के पड़ोस में एक और छोटा सा देश है नार्वे। नार्वे भी एक समय गुलाम हुआ था। 100 साल पहले लगभग, वो भी आजाद हुआ था। नार्वें के लोगों ने आजादी के बाद जो सबसे पहला काम किया वो ये कि अपनी मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाया। आज नार्वें की भाषा नार्वेजियन है। सारी इंजीनियरिंग की पढ़ाई मेडिकल की पढ़ाई, मैनेजमैंट की पढ़ाई बचपन से लेकर आखरी उच्च कक्षा तक पढ़ाई, सब कुछ नार्वेजियन में होता है।
ऐसे दुनिया के छोटे-छोटे देशों के उदाहरण ले लें या दुनिया के बड़े-बड़े देशों के उदाहरण ले लें, सभी उदाहरणों से एक बात जो स्पष्ट होती है वो ये कि जिस देश ने भी मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाया, वो देश दुनिया में गर्व के साथ, सम्मान के साथ खड़ा है। भले वो छोटा हो अथवा बड़ा हो। भले ही अर्थ व्यवस्था में कोई देश बहुत छोटा हो सकता है, अर्थ व्यवस्था में दूसरा केाई देश बड़ा हो सकता है, आबादी के हिसाब से कोई देश छोटा हो सकता है, कोई देश बड़ा हो सकता है, भूगोल की सीमा के अनुसार कोई देश बहुत छोटा है, तो कोई बड़ा है- ये सब प्रश्न बाहर हो जाते हैं जब मूल प्रश्न उनके यहां मातृभाषा और राष्ट्रभाषा का आता है। इन सभी देशों में एक बात जो मैं देखता हूँ, जो समान है वो ये कि ये देश कई मामलों में भिन्न-भिन्न हैं लेकिन ये एक मामले में एक जैसें हैं कि इन सब देशों ने मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाया, जीवन का अंग बनाया, उसको अंग बनाया, उसको आगे बढ़ाया, लगातार बढ़ा रहे हैं और गर्व और सम्मान के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक सम्मानित स्वतंत्र देश की हैसियत पा रहे हैं।
हमारे देश भारत का सबसे बड़ा दुख और दुर्भाग्य है, कि दुनिया में आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा दूसरा देश, चीन पहला देश जिसकी आबादी 140 करोड़, भारत दूसरा बड़ा देश जिसकी आबादी लगभग 119 करोड़, दुनिया में प्राकृतिक संसाध्नों में सबसे बड़ा देश, दुनिया में सबसे ज्यादा डाॅक्टरों वाला देश, सबसे ज्यादा इंजीनियरों वाला देश, सबसे ज्यादा वैज्ञानिकों वाला देश, सबसे बड़े किसानों का देश, सबसे ज्यादा कुशल मजदूरों वाला देश लेकिन मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बनाने में ये देश दुनिया का सबसे िफसड्डी देश है, सबसे आखिरी पायदान पर खड़ा हुआ देश है।
हमसे पहले और हमसे बाद में जो भी देश आजाद हुए, उन सबने मातृभाषा को राष्ट्रभाषा बना लिया, अपना देश आजादी के 66 साल बाद भी इंतजार कर रहा है कि कब भारत की मातृभाषा राष्ट्र की भाषा बने और इस देश का विकास तेजी से हो और इसके विकास के रास्ते दूसरों के लिए खुले। भारत अभी भी हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं बना पाया। जो भारत की 22 भाषाएं संविधान ने स्वीकृत की हैं इनमें से किसी को भी राष्ट्रभाषा नहीं बना पाया। मैं तो कई बार यहां तक कहता हूँ कि अंग्रेजी को हटाओ, हिंदी को ला सकते हो तो लाओ, नहीं तो संस्कृत को राष्ट्रभाषा बना लो, सारे झगड़े भारत के खत्म हो जाये। कापफी लम्बे समय तक इस देश में संस्कृत राष्ट्रभाषा रहीं है और जब तक इस देश की राष्ट्रभाषा संस्कृत रही है, आप मान या ना माने ये देश सोने की चिड़िया रहा है और सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ा रहा है। हमारे देश में स्वर्णयुग माना जाता है। भारत में सबसे अच्छा समय किसी भी इतिहासकार को पूछो तो वो कहते हैं महर्षि चाणक्य के समय से लेकर 7-8वीं शताब्दी तक का भारत दुनिया के सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ा हुआ भारत था। शिक्षा में सबसे ऊँचा, व्यापार में सबसे ऊँचा, तकनीकी - विज्ञान में सबसे ऊँचा, दर्शन शास्त्रों के लिखे जाने में सबसे ऊँचा, ज्ञान के स्तर में सबसे ऊँचा रहा है। कैसे रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है कि संस्कृत उस समय देश की राष्ट्रभाषा रही, संस्कृत उस समय देश की राज्यभाषा रही, संस्कृत इस देश के लोगों के पढ़ने-पढ़ाने की भाषा रही, संस्कृत इस देश में बोलने चालने की भाषा रही, संस्कृत इस देश में हर काम की भाषा रही हैं जब तक संस्कृत इस देश की राष्ट्रभाषा, राज्यभाषा रही तब तक भारत दुनिया में सिरमौर रहा, ऊँचा रहा, लेकिन जैसे-जैसे भारत में संस्कृत का पराभव हुआ, जैसे-जैसे संस्कृत की ऊँचाई कम होना शुरू हुई, भारत का भी पराभव हुआ और पतन होना शुरू हुआ। ये कुछ संयोग नहीं है, इस पर गंभीर शोध् करने की जरूरत है कि संस्कृत का पतन जैसे ही इस देश में शुरू हुआ, वैसे ही विदेशी लोगों के आक्रमण भी शुरू हो गए इस देश में। पहला विदेशी आक्रमण मुहम्मद बिन कासिम का 7 वीं शताब्दी, फिर उसके बाद महमुद गजनवी, पिफर उसके बाद लम्बी एक श्रुंखला तैमूर लंग, नादिरशाह, अहमद शाह अब्दाली पिफर बाबर और बाबर के परिवार के लोग, पिफर उसके बाद पुर्तगाली, फिर अंग्रेज, फ़्रांसीसी और स्पेनिश लोग ये सारे के सारे विदेशी हमले भारत में उसी समय में हुए हैं जब संस्कृत हमारे देश में पतन की स्थिति में रही है, पराभव की स्थिति में रही है। संस्कृत की ऊंचाई जब तक बनी रही, राष्ट्र की ऊँचाई बनी रही, संस्कृत का जैसे-जैसे पराभव हुआ, संस्कृत माने ज्ञान की भाषा, तो विदेशी हमलों का शिकार देश हुआ और पिफर गुलाम हो गए। गुलामी का एक लंबा दौर हमने देखा। अंग्रेजों की पूरी की पूरी 250 सालों की गुलामी देखी, फ़्रांसीसियों, पुर्तगालियों की देखी, उसके पहले हस्लाम को मानने वाले भात के कमोवेश एक तिहाई इलाके में हमने देखी, इस पूरे के पूरे दौर को देखंेगे तो इसका सबसे बड़ा कारण है ज्ञान का गिरना, ज्ञान का पराभ्व और परोक्ष रूप से भाषा का पराभव, हमारी राष्ट्रभाषा, हमारी राजभाषा का गिरते चले जाना, उसका समाप्त होते चले जाना और एक स्तर पर उसका निष्प्राण हो जाना। अंग्रेजों ने तो साजिश करके, षडयंत्रा, करके भारत में चलने वाले 7 लाख 32 हजार गुरूकुलों को जो मूल रूप में संस्कृत में पढ़ाया करते थे, जड़ से खत्म कर दिया था, बंद कर दिया था और उसी के कारण इस देश में बहुत गहरी गुलामी आ गई और उस गुलामी से आजाद होने के लिए हमने लंबा संघर्ष किया। इस देश की गुलामी के समय में आजादी का संघर्ष करने वाले जितने भी क्रांतिकारी थे, वो चाहे किसी भी नाम से इस देश में काम कर रहे हों- नाना साहब पेश्वा की बात करें तो, तो झांसी रानी लक्ष्मीबाई की बात करे तो, रानी कितुर चन्ना की बात करें तो, राव कुँवर बहादुर सिंह की बात करें तो - भारत के किसी क्रांतिकारी की बात करे, सभी क्रांतिकारियों का ये मानना था कि भारत की आजादी मातृभाषा से जुड़ी हुई है। जब तक हमारी मातृभाषा को सम्मान नहीं दिला पाएंगें हम इस देश में आजादी नहीं ला पाएंगें। ये हमारे 1857 के दौर के क्रांतिकारियों का कहना था। नाना साहब पेशवा ने भारत की आजादी का एक घोषण पत्रा बनाया था। उस घोषणा पत्रा का प्रथम वाक्य आप पढ़ेंगे तो आप में रोमांच पैदा हो जाएगा। नाना साहब पेशवा अपने घोषणा पत्रा में लिखते हैं कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में आजादी का सूर्य उगेगा और वो दिन वो होगा जब हम हमारी मातृभाषा में देश के सारे काम कर पाएंगें। लोगों को न्याय मातृभाषा में मिले, लोगों को शिक्षा मातृभाषा में मिले, लोगों की आमबोल मातृभाषा में हो, वह दिन दूर नहीं है, हम बहुत जल्दी देख पाएंगे, ये नाना साहब के घोषणा पत्रा का प्रथम वाक्य है।
अब नाना साहब पेशवा का घोषणा पत्रा हो या तात्या टोपे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का संकल्प हो या दूसरे दौर के आजादी के जो नेता माने जाते हैं लोकमान्य तिलक का घोषणा पत्रा आप पढ़े, जिसके पहले वाक्य में लिखा है राष्ट्रभाषा का स्थान तो सिपर्फ और हिन्दी को मिल सकता है, भले ही मैं मराठी भाषा हूँ लेकिन हिन्दी ही राष्ट्रभाषा हो सकती है। महात्मा गांध्ी भी इसी तरह के वाक्य कहा करते थे। महात्मा गांध्ी ने भी एक बार नहीं सैकड़ों बार ये कहा कि इस भारत की अगर राष्ट्रभाषा हो सकती है तो मात्रा हिन्दी हो सकती है क्योंकि हिन्दी ही राष्ट्र की एकता को बांध्ने में सक्षम है। ऐसे ही हमारे देश के एक महान महापुरूष महर्षि दयानंद हुए। वो भी यही मानते थे कि पूरे देश को एकता के सूत्रा में पिरो सकती है तो हिंदी है, पूरे देश को एक साथ बांध् सकती है तो हिन्दी है, भारत की राष्ट्रभाषा होने का गौरव अगर किसी को मिल सकता है तो वह हिन्दी है तो महर्षि दयानंद हो, महात्मा गांध्ी हो, लोकमान्य तिलक रहे हों और इसके बाद जेसे महर्षि अरविंद रहे, सुभाष चन्द्र बोस रहे, चन्द्रशेखर आजाद रहे, अशफाक रहे और विनायक सावरकर रहे, ऐसे जो तीसरे दौर के आजादी के जो नायक रहे, उनके शब्दों को, उनके लेखों को दिए गए भाषणों को आप सुनेगें तो वो सभी एक बात पर सहमत हैं कि अंग्रेजी भाषा का स्थान भारत में अगर कोई ले सकता है तो वह भारत की मातृभाषा हिन्दी ही है। जल्दी से जल्दी अंग्रेजी को भारत से विस्थापित होना चाहिए और उसके स्थान पर हिन्दी को स्थापित किया जाना चाहिए। भारत के सभी दौर के क्रांतिकारियों की ये अभिलाषा रही कि भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो, साथ-साथ में अंग्रेजी की गुलामी से भी आजाद हो और भारत की मातृभाषा हिन्दी इस देश में स्थापित हो। लेकिन आजादी के बाद क्या हुआ इस देश में। 15 अगस्त 1947 को हम छद्म रूप से आजाद हो गए। छद्म आजादी मिलने के थोड़े दिन पहले तक महात्मा गांध्ी ये कहा करते थे कि जिस दिन आजादी मिल गई, 6 महीने के अन्दर पूरे देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी हो जाएगी और सरकार के काम काज की भाषा हिन्दी हो जाएगी, संसद और विधनसभाओं की भाषा हिन्दी हो जाएगी और महात्मा गांध्ी ने इतनी कड़ी बात कही थी कि जो संसद में बोलने वाला सांसद हिन्दी में बात नहीं करेगा, जो विधन सभाओं में बोलने वाला विधयक हिन्दी में बात नहीं करेगा, तो मैं सबसे पहला आदमी हूंगा जो उनके खिलाफ आन्दोलन करूंगा और अंग्रेजी बोलने वालों को जेल में भिजवाऊंगा। इतने कड़े शब्द उन्होंने बोले थे। वो कहा करते थे कि आजादी के बाद भारत का कोई सांसद या विधयक अंग्रेजी में बात करे इससे बड़ा अपमान भारत का कोई दूसरा नहीं हो सकता और मैं बर्दास्त नहीं करूंगा कि भारत का कोई सांसद या विधयक अंग्रेजी में बात करे। एक बार गांध्ी जी ने इससे भी कड़ी बात कही कि मुझे सता नहीं चाहिए, सिंहासन नहीं चाहिए लेकिन एक चीज तो मुझे चाहिए और उसके लिए मैं मर जाऊंगा, अपनी जान दे दूंगा, वो है मुझे राष्ट्रभाषा का सम्मान चाहिए, राष्ट्रभाषा की प्रतिष्ठा चाहिए। इसके लिए तो मैं अपना बलिदान करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद अगर सरकार ने अंग्रेजी को नहीं हटाया तो मेरी जगह भारत सरकार की जगह जेल होगी, मैं भारत सरकार के खिलापफ सत्याग्रह करूंगा। इतने ज्यादा आग्रही थे वो मातृभाषा के प्रति। एक दिन गांध्ी जी ने यहां तक कहा कि भारत में आजादी मिलने के बाद अगर भारत का साधरण नागरिक कोई भी बात को अपनी मातृभाषा में कहे, सरकार उसकी व्यवस्था न करें तो उस सरकार को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए। इतने कड़े वाक्य एक दिन गांध्ी जी ने कहा मुझे सता नहीं चाहिए, सिंहासन नहीं चाहिए लेकिन मेरे दिन में एक बात आती है बार-बार कि मैं एक दिन के लिए भारत का शासक बन जाऊ और ऐसा शासक बनू जो 25 वे घंटे इस्तीपफा दे दूं। 24 घंटे में सबसे पहला काम हिन्दी को राष्ट्र की भाषा बनाऊंगा। पूरे देश से शराब की दुकाने बंद करवाऊंगा। पूरे देश पर गौहतया का कलंक लगा है, इस गौ हत्या को बंद कराने का कानून संसद में पारित कराऊंगा।
अब आप सोचिए कि महात्मा गांध्ी जिनके मन में इतनी तीव्रता थी राष्ट्र भाषा हिन्दी को लेकर उनके परम शिष्यों के हाथ जब इस देश की सत्ता आई तो उन्होंने महात्मा गांध्ी में बिल्कुल उलटे स्वरों में बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहना शुरू किया की भारत में अंग्रेजी के बिना कोई काम नहीं चल सकता। भारत में विज्ञान और तकनीकी को आगे बढ़ाना है तो अंग्रेजी के बिना ये संभव नहीं हो सकता, भारत का विकास करना है तो अंग्रेजी के बिना ये संभव नहीं हो सकता, भारत को विश्व के मानचित्रा पर स्थापित कराना है तो अंग्रेजी के बिना ये नहीं हो सकता, यूरोप ओर अमेरिका जैसा बनाना है तो ये अंग्रेजी के बिना नहीं हो सकता। अंग्र्रेजी विश्व की भाषा है, अंग्रेजी वैज्ञानिक भाषा है, अंग्रेजी समृ(शाली भाषा है, अंग्रेजी सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित भाषा है - इस तरह से तर्क देना शुरू किया गया, संसद के बाहर इस तरह के तर्क दिए जाने लगे और इसका परिणाम हुआ आज तक हिन्दी राष्ट्रभाषा बन नहीं पाई, अंग्रेजी इस देश की राष्ट्रभाषा की तरह स्थापित है और सारे देश में अंग्रेजियत का बोलबाला है। भारत शासन की व्यवस्था अंग्रेजी में चलती है, भारत के न्यायालयों में झगड़े सुलटाने के पफैलसे अंग्रेजी में होते हैं, पक्ष और विपक्ष की बहस दलीले अंग्रेजी में दी जाती है, भारत के चिकित्सक मरीजों, को जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं, उनको जो लिखकर देते हैं वो कागज की पुर्जी अंग्रेजी में होती है, मरीज जो दवाएं खरीदते हैं बाजार से वो अंग्रेजी में होती है, हमारे देश के प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को डंडे मार-मारकर अंग्रेजी सिखाई जाती है, अगर वो अंग्रेजी न पढ़ना चाहे तो जबरदस्ती अंग्रेजी में पढ़ाया जाता है और वो फेल होते रहते हैं, हमारे शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों में अंग्रेजी है, हमारी शीर्ष कृषि शोध् संस्थानों में अंग्रेजी है, हमारे देश के नीचे से लेकर उपर तक के हर स्तर पर अंग्रेजी-अंग्रेजी है। आप पूछेंगे कैसा क्यों? शहीदों की भाषा तो अंग्रेजी नहीं थी, बलिदान देने वालों की भाषा तो अंग्रेजी नहीं थी, आजादी के आन्दोलन की भाषा तो अंग्रेजी नहीं थी, आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों की भाषा तो अंग्रेजी नहीं थी, फिर आजादी के बाद ये अंग्रेजी स्थापित कैसे हुई? और इतनी गहराई से आगे कैसे बढ़ गई, इसके पीछे एक बड़ी कहानी है। मुझे तो कई बार लगता है कि वो एक षडयंत्र है, साजिश है। वो षडयंत्रा और साजिश ये है कि भारत अंग्रेजों की गुलामी से भले आजाद हो जाए लेकिन अंग्रेजी की गुलामी में भारत पफंसा रहना चाहिए। तो षडयंत्रा क्या हुआ? हमारे देश कें संविधन में एक अनुच्छेद लिखा गया। उसका नम्बर है- 343 अनुच्छेद नम्बर 343 में लिखा गया कि संविधन लागू होने के 15 वर्ष तक अंग्रेजी इस देश में यूनियन माने संघ सरकार की भाषा के रूप में काम करेगी और राज्य सरकार की भाषा के रूप में काम करेगी और राज्य सरकारें भी चाहे तो अंग्रेजी में काम कर सकेगी। संविधन लागू होने के 15 वर्ष के बाद माने 1965 में अंग्रेजी हटाई जाएगी और उसके लिए एक संसदीय समिति बनाई जाएगी और वो समिति जिस तरह का विचार रखेगी और उस पर राष्ट्रपति विचार करेंगे और राष्ट्रपति की अनुशंसा से संसद में एक विध्ेयक को पारित करके अंग्रेजी को हटा दिया जायेगा, उसके स्थान पर हिन्दी व अन्य भारतीय भाषाओं को स्थापित किया जायेगा, ये हमारे संविधन मंे लिखा गया। लेकिन ये जो लिखा गया वो अनुच्छेद 343 में लिखा गया। उस अनुच्छेद 343 का जो पेराग्राम एक है उसमें ये बात है, 2 नम्बर और 3 नम्बर को जो पढ़े तो बिल्कुल उलटी बात है। तीसरे पेराग्राम में लिखा गया कि भारत के जो राज्य हैं, अगर कोई राज्य विरोध् करेगा तो पिफर अंग्रेजी को नहीं हटाया जाएगा माने अंग्रेजी को हटाने का विरोध् करेगा कोई राज्य, हिन्दी को स्थापित करने के विरोध् में केाई राज्य होगा तो अंग्रेजी को नहीं हटाया जाएगा।
पिफर इसी के आगे अनुच्छेद 348 लिखा गया संविधन में। उस अनुच्छेद में ये लिख दिया गया कि भारत में भले ही हिन्दी आम बोलचाल की भाषा रहे लेकिन उच्चतम न्यायालय में, उच्च न्यायाल में और कानून के स्तर पर तो अंग्रेजी ही प्रामाणिक भाषा रहेगी। ये अनुच्छेद 348 में लिख दिया गया। एक जगह लिख रहे हैं 15 साल में हिन्दी व भारतीय भाषाएं आ जाएंगी, एक जगह लिख रहे है कि नहीं उसके लिए राज्यों की सहमति लेनी पड़ेगी, पिफर 348 में कह दिया कि उच्चतम न्यायालयों और उच्च न्यायालय में तो हिन्दी के प्रश्न ही नहीं उठेगें, वहंा तो अंग्रेजी ही चलेगी मतलब सीध सा है कि एक जगह हिन्दी को राष्ट्रभाषा की बात सिखाकर दूसरी जगह हिन्दी की जड़ काट दी हैं इसके बाद क्या हुआ? इसके बाद संसद की एक समिति बनाई गई। 1955 में वो समिति स्थापित हुई। उस समिति से कहा गया कि आप रिपोर्ट दीजिए। उस समिति ने ये कह दिया कि अभी भारत में अंग्रेजी को हटाने का अनुकूल समय नहीं आया है। जब तक अंग्रेजी को हटाने का अनुकूल समय नहीं आए सब तक प्रतीक्षा की जाये। राष्ट्रपति ने कहा कि अंग्रेजी को हटाने की बात नहीं है। िफर उसके बाद एक दूसरी समिति बनी। उनकी भी रिपोर्ट इसी तरह से आई और उसके बाद 1963 में संसद में बड़ी बहस हुई इस पर कि अंग्रेजी हटाओ और हिन्दी लाओ, इस बहस में भी अंत में यही हुआ कि अंग्रेजी को अभी थोड़े दिन तक रखा जाये। फिर जब 1965 का समय पूरा हो गया और 15 साल की अवधि समाप्त हो गई कि भारत की राजभाषा, राष्ट्रभाषा हिन्दी बने तो दक्षिण भारत में दंगे हो गए और दक्षिण भारत में जो दंगें हुए, भारत सरकार की खुपिफया विभाग की रिपोर्ट बताती है कि वो दंगे अपने आप नहीं हुए कराए गए। उन नेताओं के द्वारा भड़काए गए जो नहीं चाहते थे कि अंग्रेजी इस देश में से हटे। तो सरकार को मौका मिल गया ये कहने का कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के नाम पर अगर दंगे हो रहे हैं तो हिन्दी को राष्ट्रभाषा नहीं बनाया जा सकता। अंग्रेजी को ही बरकरार रखना पड़ेगा और 1967 में विध्ेयक पास कर दिया गया। िफर 1968 में उस विध्ेयक में एक संशोध्न कर दिया गया कि भारत के जितने भी राज्य हैं, इनमें से एक राज्य भी अगर अंग्रेजी का समर्थन करेगा तो भारत में अंग्रेजी ही लागू रहेगी। भारत में इस समय 33 राज्य हैं और 33 राज्यों मे ंसे एक भी राज्य ये कहता है कि अंग्रेजी होनी ही चाहिए तो पूरे भारत में अंग्रेजी ही रहेगी। अब वही कानून है जो भारत में हिन्दी के गले में फांसी के फंदे जैसा लटका है।

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

हमारे देश का नाम भारतवर्ष

हमारे देश का नाम  भारतवर्ष

हमारे देश का भारतवर्ष नाम होने के सम्बन्ध में एक सामान्य जनधारणा है कि महाभारत एक कुरूवंश में राजा दुष्यंत और उनकी पत्नी शकुंतला के प्रतापी पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। लेकिन वही पुराण इससे अलग कुछ दूसरी साक्षी प्रस्तुत करता है। इस ओर हमारा ध्यान नही गया, जबकि पुराणों में इतिहास ढूंढ़कर अपने इतिहास के साथ और अपने आगत के साथ न्याय करना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक था। तनक विचार करें इस विषय पर:-आज के वैज्ञानिक इस बात को मानते हैं कि प्राचीन काल में साथ भूभागों में अर्थात महाद्वीपों में भूमण्डल को बांटा गया था। लेकिन सात महाद्वीप किसने बनाए क्यों बनाए और कब बनाए गये। इस ओर अनुसंधान नही किया गया। अथवा कहिए कि जान पूछकर अनुसंधान की दिशा मोड़ दी गयी। लेकिन वायु पुराण इस ओर बड़ी रोचक कहानी हमारे सामने पेश करता है।
वायु पुराण की कहानी के अनुसार त्रेता युग के प्रारंभ में अर्थात अब से लगभग 22 लाख वर्ष पूर्व स्वयम्भुव मनु के पौत्र और प्रियव्रत के पुत्र ने इस भरत खंड को बसाया था। प्रियव्रत का अपना कोई पुत्र नही था इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री का पुत्र अग्नीन्ध्र को गोद लिया था। जिसका लड़का नाभि था, नाभि की एक पत्नी मेरू देवी से जो पुत्र पैदा हुआ उसका नाम ऋषभ था। इस ऋषभ का पुत्र भरत था। इसी भरत के नाम पर भारतवर्ष इस देश का नाम पड़ा। उस समय के राजा प्रियव्रत ने अपनी कन्या के दस पुत्रों में से सात पुत्रों को संपूर्ण पृथ्वी के सातों महाद्वीपों के अलग-अलग राजा नियुक्त किया था। राजा का अर्थ इस समय धर्म, और न्यायशील राज्य के संस्थापक से लिया जाता था। राजा प्रियव्रत ने जम्बू द्वीप का शासक अग्नीन्ध्र को बनाया था। बाद में भरत ने जो अपना राज्य अपने पुत्र को दिया वह भारतवर्ष कहलाया। भारतवर्ष का अर्थ है भरत का क्षेत्र। भरत के पुत्र का नाम सुमति था। इस विषय में वायु पुराण के निम्न श्लोक पठनीय हैं—
सप्तद्वीपपरिक्रान्तं जम्बूदीपं निबोधत।
अग्नीध्रं ज्येष्ठदायादं कन्यापुत्रं महाबलम।।
प्रियव्रतोअभ्यषिञ्चतं जम्बूद्वीपेश्वरं नृपम्।।
तस्य पुत्रा बभूवुर्हि प्रजापतिसमौजस:।
ज्येष्ठो नाभिरिति ख्यातस्तस्य किम्पुरूषोअनुज:।।
नाभेर्हि सर्गं वक्ष्यामि हिमाह्व तन्निबोधत। (वायु 31-37, 38)
इन्हीं श्लोकों के साथ कुछ अन्य श्लोक भी पठनीय हैं जो वहीं प्रसंगवश उल्लिखित हैं। स्थान अभाव के कारण यहां उसका उल्लेख करना उचित नही होगा।
हम अपने घरों में अब भी कोई याज्ञिक कार्य कराते हैं तो उसमें पंडित जी संकल्प कराते हैं। उस संकल्प मंत्र को हम बहुत हल्के में लेते हैं, या पंडित जी की एक धार्मिक अनुष्ठान की एक क्रिया मानकर छोड़ देते हैं। लेकिन उस संकल्प मंत्र में हमें वायु पुराण की इस साक्षी के समर्थन में बहुत कुछ मिल जाता है। जैसे उसमें उल्लेख आता है-जम्बू द्वीपे भारतखंडे आर्याव्रत देशांतर्गते….। ये शब्द ध्यान देने योग्य हैं। इनमें जम्बूद्वीप आज के यूरेशिया के लिए प्रयुक्त किया गया है। इस जम्बू द्वीप में भारत खण्ड अर्थात भरत का क्षेत्र अर्थात ‘भारतवर्ष’ स्थित है, जो कि आर्याव्रत कहलाता है। इस संकल्प के द्वारा हम अपने गौरवमयी अतीत के गौरवमयी इतिहास का व्याख्यान कर डालते हैं।
अब प्रश्न आता है शकुंतला और दुष्यंत के पुत्र भरत से इस देश का नाम क्यों जोड़ा जाता है? इस विषय में हमें ध्यान देना चाहिए कि महाभारत नाम का ग्रंथ मूलरूप में जय नाम का ग्रंथ था, जो कि बहुत छोटा था लेकिन बाद में बढ़ाते बढ़ाते उसे इतना विस्तार दिया गया कि राजा विक्रमादित्य को यह कहना पड़ा कि यदि इसी प्रकार यह ग्रंथ बढ़ता गया तो एक दिन एक ऊंट का बोझ हो जाएगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस ग्रंथ में कितना घाल मेल किया गया होगा। अत: शकुंतला, दुष्यंत के पुत्र भरत से इस देश के नाम की उत्पत्ति का प्रकरण जोडऩा किसी घालमेल का परिणाम हो सकता है। जब हमारे पास साक्षी लाखों साल पुरानी है और आज का विज्ञान भी यह मान रहा है कि धरती पर मनुष्य का आगमन करोड़ों साल पूर्व हो चुका था, तो हम पांच हजार साल पुरानी किसी कहानी पर क्यों विश्वास करें? दूसरी बात हमारे संकल्प मंत्र में पंडित जी हमें सृष्टिï सम्वत के विषय में भी बताते हैं कि अब एक अरब 96 करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ तेरहवां वर्ष चल रहा है। बात तो हम एक एक अरब 96 करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ तेरह पुरानी करें और अपना इतिहास पश्चिम के लेखकों की कलम से केवल पांच हजार साल पुराना पढ़ें या मानें तो यह आत्मप्रवंचना के अतिरिक्त और क्या है? जब इतिहास के लिए हमारे पास एक से एक बढ़कर साक्षी हो और प्रमाण भी उपलब्ध हो, साथ ही तर्क भी हों तो फिर उन साक्षियों, प्रमाणों और तर्कों के
आधार पर अपना अतीत अपने आप खंगालना हमारी जिम्मेदारी बनती है।
हमारे देश के बारे में वायु पुराण में ही उल्लिखित है कि हिमालय पर्वत से दक्षिण का वर्ष अर्थात क्षेत्र भारतवर्ष है। इस विषय में देखिए वायु पुराण क्या कहता है—-
हिमालयं दक्षिणं वर्षं भरताय न्यवेदयत्।
तस्मात्तद्भारतं वर्ष तस्य नाम्ना बिदुर्बुधा:।।
हमने शकुंतला और दुष्यंत पुत्र भरत के साथ अपने देश के नाम की उत्पत्ति को जोड़कर अपने इतिहास को पश्चिमी इतिहासकारों की दृष्टि से पांच हजार साल के अंतराल में समेटने का प्रयास किया है। यदि किसी पश्चिमी इतिहास कार को हम अपने बोलने में या लिखने में उद्घ्रत कर दें तो यह हमारे लिये शान की बात समझी जाती है, और यदि हम अपने विषय में अपने ही किसी लेखक कवि या प्राचीन ग्रंथ का संदर्भ दें तो रूढि़वादिता का प्रमाण माना जाता है । यह सोच सिरे से ही गलत है। अब आप समझें राजस्थान के इतिहास के लिए सबसे प्रमाणित ग्रंथ कर्नल टाड का इतिहास माना जाता है। हमने यह नही सोचा कि एक विदेशी व्यक्ति इतने पुराने समय में भारत में आकर साल, डेढ़ साल रहे और यहां का इतिहास तैयार कर दे, यह कैसे संभव है? विशेषत: तब जबकि उसके आने के समय यहां यातायात के अधिक साधन नही थे और वह राजस्थानी भाषा से भी परिचित नही था। तब ऐसी परिस्थिति में उसने केवल इतना काम किया कि जो विभिन्न रजवाड़ों के संबंध में इतिहास संबंधी पुस्तकें उपलब्ध थीं उन सबको संहिताबद्घ कर दिया। इसके बाद राजकीय संरक्षण में करनल टाड की पुस्तक को प्रमाणिक माना जाने लगा। जिससे यह धारणा रूढ हो गयीं कि राजस्थान के इतिहास पर कर्नल टाड का एकाधिकार है। ऐसी ही धारणाएं हमें अन्य क्षेत्रों में भी परेशान करती हैं। अपने देश के इतिहास के बारे में व्याप्त भ्रांतियों का निवारण करना हमारा ध्येय होना चाहिए। अपने देश के नाम के विषय में भी हमें गंभी चिंतन करना चाहिए, इतिहास मरे गिरे लोगों का लेखाजोखा नही है, जैसा कि इसके विषय में माना जाता है, बल्कि इतिहास अतीत के गौरवमयी पृष्ठों और हमारे न्यायशील और धर्मशील राजाओं के कृत्यों का वर्णन करता है। ‘वृहद देवता’ ग्रंथ में कहा गया है कि ऋषियों द्वारा कही गयी पुराने काल की बात इतिहास है। ऋषियों द्वारा हमारे लिये जो मार्गदर्शन किया गया है उसे तो हम रूढिवाद मानें और दूसरे लोगों ने जो हमारे लिये कुछ कहा है उसे सत्य मानें, यह ठीक नही। इसलिए भारतवर्ष के नाम के विषय में व्याप्त भ्रांति का निवारण किया जाना बहुत आवश्यक है। इस विषय में जब हमारे पास पर्याप्त प्रमाण हैं तो भ्रांति के निवारण में काफी सहायता मिल जाती है। इस सहायता के आधार पर हम अपने अतीत का गौरवमयी गुणगान करें, तो सचमुच कितना आनंद आएगा?

अखंड भारतवर्ष के खंडन का इतिहास

अखंड भारतवर्ष के खंडन का इतिहास

डेढ़ सौ वर्षों में भारत के खंडन से बने 9 नए देश

सम्भवत: ही कोई पुस्तक (ग्रन्थ) होगी जिसमें यह वर्णन मिलता हो कि इन आक्रमणकारियों ने अफगानिस्तान, (म्यांमार), श्रीलंका (सिंहलद्वीप), नेपाल, तिब्बत (त्रिविष्टप), भूटान, पाकिस्तान, मालद्वीप या बांग्लादेश पर आक्रमण किया। यहां एक प्रश्न खड़ा होता है कि यह भू-प्रदेश कब, कैसे गुलाम हुए और स्वतन्त्र हुए। प्राय: पाकिस्तान व बांग्लादेश निर्माण का इतिहास तो सभी जानते हैं। शेष इतिहास मिलता तो है परन्तु चर्चित नहीं है। सन 1947 में विशाल भारतवर्ष का पिछले 2500 वर्षों में 24वां विभाजन है।

- इन्द्रेश कुमार

सम्पूर्ण पृथ्वी का जब जल और थल इन दो तत्वों में वर्गीकरण करते हैं, तब सात द्वीप एवं सात महासमुद्र माने जाते हैं। हम इसमें से प्राचीन नाम जम्बूद्वीप जिसे आज एशिया द्वीप कहते हैं तथा इन्दू सरोवरम् जिसे आज हिन्दू महासागर कहते हैं, के निवासी हैं। इस जम्बूद्वीप (एशिया) के लगभग मध्य में हिमालय पर्वत स्थित है। हिमालय पर्वत में विश्व की सर्वाधिक ऊँची चोटी सागरमाथा, गौरीशंकर हैं, जिसे 1835 में अंग्रेज शासकों ने एवरेस्ट नाम देकर इसकी प्राचीनता व पहचान को बदलने का कूटनीतिक षड्यंत्र रचा।

हम पृथ्वी पर जिस भू-भाग अर्थात् राष्ट्र के निवासी हैं उस भू-भाग का वर्णन अग्नि, वायु एवं विष्णु पुराण में लगभग समानार्थी श्लोक के रूप में है :-

उत्तरं यत् समुद्रस्य, हिमाद्रश्चैव दक्षिणम्।

वर्ष तद् भारतं नाम, भारती यत्र संतति।।

अर्थात् हिन्द महासागर के उत्तर में तथा हिमालय पर्वत के दक्षिण में जो भू-भाग है उसे भारत कहते हैं और वहां के समाज को भारती या भारतीय के नाम से पहचानते हैं।

वर्तमान में भारत के निवासियों का पिछले सैकडों हजारों वर्षों से हिन्दू नाम भी प्रचलित है और हिन्दुओं के देश को हिन्दुस्तान कहते हैं। विश्व के अनेक देश इसे हिन्द व नागरिक को हिन्दी व हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। बृहस्पति आगम में इसके लिए निम्न श्लोक उपलब्ध है :-

हिमालयं समारम्भ्य यावद् इन्दु सरोवरम।

तं देव निर्मित देशं, हिन्दुस्थानं प्रचक्षते।।

अर्थात् हिमालय से लेकर इन्दु (हिन्द) महासागर तक देव पुरुषों द्वारा निर्मित इस भूगोल को हिन्दुस्तान कहते हैं। इन सब बातों से यह निश्चित हो जाता है कि भारतवर्ष और हिन्दुस्तान एक ही देश के नाम हैं तथा भारतीय और हिन्दू एक ही समाज के नाम हैं।

जब हम अपने देश (राष्ट्र) का विचार करते हैं तब अपने समाज में प्रचलित एक परम्परा रही है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य पर संकल्प पढ़ा अर्थात् लिया जाता है। संकल्प स्वयं में महत्वपूर्ण संकेत करता है। संकल्प में काल की गणना एवं भूखण्ड का विस्तृत वर्णन करते हुए, संकल्प कर्ता कौन है ? इसकी पहचान अंकित करने की परम्परा है। उसके अनुसार संकल्प में भू-खण्ड की चर्चा करते हुए बोलते (दोहराते) हैं कि जम्बूद्वीपे (एशिया) भरतखण्डे (भारतवर्ष) यही शब्द प्रयोग होता है। सम्पूर्ण साहित्य में हमारे राष्ट्र की सीमाओं का उत्तर में हिमालय व दक्षिण में हिन्द महासागर का वर्णन है, परन्तु पूर्व व पश्चिम का स्पष्ट वर्णन नहीं है। परंतु जब श्लोकों की गहराई में जाएं और भूगोल की पुस्तकों अर्थात् एटलस का अध्ययन करें तभी ध्यान में आ जाता है कि श्लोक में पूर्व व पश्चिम दिशा का वर्णन है। जब विश्व (पृथ्वी) का मानचित्र आँखों के सामने आता है तो पूरी तरह से स्पष्ट हो जाता है कि विश्व के भूगोल ग्रन्थों के अनुसार हिमालय के मध्य स्थल ‘कैलाश मानसरोवर' से पूर्व की ओर जाएं तो वर्तमान का इण्डोनेशिया और पश्चिम की ओर जाएं तो वर्तमान में ईरान देश अर्थात् आर्यान प्रदेश हिमालय के अंतिम छोर हैं। हिमालय 5000 पर्वत शृंखलाओं तथा 6000 नदियों को अपने भीतर समेटे हुए इसी प्रकार से विश्व के सभी भूगोल ग्रन्थ (एटलस) के अनुसार जब हम श्रीलंका (सिंहलद्वीप अथवा सिलोन) या कन्याकुमारी से पूर्व व पश्चिम की ओर प्रस्थान करेंगे या दृष्टि (नजर) डालेंगे तो हिन्द (इन्दु) महासागर इण्डोनेशिया व आर्यान (ईरान) तक ही है। इन मिलन बिन्दुओं के पश्चात् ही दोनों ओर महासागर का नाम बदलता है।

इस प्रकार से हिमालय, हिन्द महासागर, आर्यान (ईरान) व इण्डोनेशिया के बीच के सम्पूर्ण भू-भाग को आर्यावर्त अथवा भारतवर्ष अथवा हिन्दुस्तान कहा जाता है। प्राचीन भारत की चर्चा अभी तक की, परन्तु जब वर्तमान से 3000 वर्ष पूर्व तक के भारत की चर्चा करते हैं तब यह ध्यान में आता है कि पिछले 2500 वर्ष में जो भी आक्रांत यूनानी (रोमन ग्रीक) यवन, हूण, शक, कुषाण, सिरयन, पुर्तगाली, फेंच, डच, अरब, तुर्क, तातार, मुगल व अंग्रेज आदि आए, इन सबका विश्व के सभी इतिहासकारों ने वर्णन किया। परन्तु सभी पुस्तकों में यह प्राप्त होता है कि आक्रान्ताओं ने भारतवर्ष पर, हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया है। सम्भवत: ही कोई पुस्तक (ग्रन्थ) होगी जिसमें यह वर्णन मिलता हो कि इन आक्रमणकारियों ने अफगानिस्तान, (म्यांमार), श्रीलंका (सिंहलद्वीप), नेपाल, तिब्बत (त्रिविष्टप), भूटान, पाकिस्तान, मालद्वीप या बांग्लादेश पर आक्रमण किया। यहां एक प्रश्न खड़ा होता है कि यह भू-प्रदेश कब, कैसे गुलाम हुए और स्वतन्त्र हुए। प्राय: पाकिस्तान व बांग्लादेश निर्माण का इतिहास तो सभी जानते हैं। शेष इतिहास मिलता तो है परन्तु चर्चित नहीं है। सन 1947 में विशाल भारतवर्ष का पिछले 2500 वर्षों में 24वां विभाजन है। अंग्रेज का 350 वर्ष पूर्व के लगभग ईस्ट इण्डिया कम्पनी के रूप में व्यापारी बनकर भारत आना, फिर धीरे-धीरे शासक बनना और उसके पश्चात् सन 1857 से 1947 तक उनके द्वारा किया गया भारत का 7वां विभाजन है। आगे लेख में सातों विभाजन कब और क्यों किए गए इसका संक्षिप्त वर्णन है।

सन् 1857 में भारत का क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग कि.मी. था। वर्तमान भारत का क्षेत्रफल 33 लाख वर्ग कि.मी. है। पड़ोसी 9 देशों का क्षेत्रफल 50 लाख वर्ग कि.मी. बनता है।

भारतीयों द्वारा सन् 1857 के अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े गए स्वतन्त्रता संग्राम (जिसे अंग्रेज ने गदर या बगावत कहा) से पूर्व एवं पश्चात् के परिदृश्य पर नजर दौडायेंगे तो ध्यान में आएगा कि ई. सन् 1800 अथवा उससे पूर्व के विश्व के देशों की सूची में वर्तमान भारत के चारों ओर जो आज देश माने जाते हैं उस समय देश नहीं थे। इनमें स्वतन्त्र राजसत्ताएं थीं, परन्तु सांस्कृतिक रूप में ये सभी भारतवर्ष के रूप में एक थे और एक-दूसरे के देश में आवागमन (व्यापार, तीर्थ दर्शन, रिश्ते, पर्यटन आदि) पूर्ण रूप से बे-रोकटोक था। इन राज्यों के विद्वान् व लेखकों ने जो भी लिखा वह विदेशी यात्रियों ने लिखा ऐसा नहीं माना जाता है। इन सभी राज्यों की भाषाएं व बोलियों में अधिकांश शब्द संस्कृत के ही हैं। मान्यताएं व परम्पराएं भी समान हैं। खान-पान, भाषा-बोली, वेशभूषा, संगीत-नृत्य, पूजापाठ, पंथ सम्प्रदाय में विविधताएं होते हुए भी एकता के दर्शन होते थे और होते हैं। जैसे-जैसे इनमें से कुछ राज्यों में भारत इतर यानि विदेशी पंथ (मजहब-रिलीजन) आये तब अनेक संकट व सम्भ्रम निर्माण करने के प्रयास हुए।

सन 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम से पूर्व-मार्क्स द्वारा अर्थ प्रधान परन्तु आक्रामक व हिंसक विचार के रूप में मार्क्सवाद जिसे लेनिनवाद, माओवाद, साम्यवाद, कम्यूनिज्म शब्दों से भी पहचाना जाता है, यह अपने पांव अनेक देशों में पसार चुका था। वर्तमान रूस व चीन जो अपने चारों ओर के अनेक छोटे-बडे राज्यों को अपने में समाहित कर चुके थे या कर रहे थे, वे कम्यूनिज्म के सबसे बडे व शक्तिशाली देश पहचाने जाते हैं। ये दोनों रूस और चीन विस्तारवादी, साम्राज्यवादी, मानसिकता वाले ही देश हैं। अंग्रेज का भी उस समय लगभग आधी दुनिया पर राज्य माना जाता था और उसकी साम्राज्यवादी, विस्तारवादी, हिंसक व कुटिलता स्पष्ट रूप से सामने थी।

अफगानिस्तान :- सन् 1834 में प्रकिया प्रारम्भ हुई और 26 मई, 1876 को रूसी व ब्रिटिश शासकों (भारत) के बीच गंडामक संधि के रूप में निर्णय हुआ और अफगानिस्तान नाम से एक बफर स्टेट अर्थात् राजनैतिक देश को दोनों ताकतों के बीच स्थापित किया गया। इससे अफगानिस्तान अर्थात् पठान भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से अलग हो गए तथा दोनों ताकतों ने एक-दूसरे से अपनी रक्षा का मार्ग भी खोज लिया। परंतु इन दोनों पूंजीवादी व मार्क्सवादी ताकतों में अंदरूनी संघर्ष सदैव बना रहा कि अफगानिस्तान पर नियन्त्रण किसका हो ? अफगानिस्तान (उपगणस्तान) शैव व प्रकृति पूजक मत से बौद्ध मतावलम्बी और फिर विदेशी पंथ इस्लाम मतावलम्बी हो चुका था। बादशाह शाहजहाँ, शेरशाह सूरी व महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में उनके राज्य में कंधार (गंधार) आदि का स्पष्ट वर्णन मिलता है।

नेपाल :- मध्य हिमालय के 46 से अधिक छोटे-बडे राज्यों को संगठित कर पृथ्वी नारायण शाह नेपाल नाम से एक राज्य का सुगठन कर चुके थे। स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों ने इस क्षेत्र में अंग्रेजों के विरुद्ध लडते समय-समय पर शरण ली थी। अंग्रेज ने विचारपूर्वक 1904 में वर्तमान के बिहार स्थित सुगौली नामक स्थान पर उस समय के पहाड़ी राजाओं के नरेश से संधी कर नेपाल को एक स्वतन्त्र अस्तित्व प्रदान कर अपना रेजीडेंट बैठा दिया। इस प्रकार से नेपाल स्वतन्त्र राज्य होने पर भी अंग्रेज के अप्रत्यक्ष अधीन ही था। रेजीडेंट के बिना महाराजा को कुछ भी खरीदने तक की अनुमति नहीं थी। इस कारण राजा-महाराजाओं में जहां आन्तरिक तनाव था, वहीं अंग्रेजी नियन्त्रण से कुछ में घोर बेचैनी भी थी। महाराजा त्रिभुवन सिंह ने 1953 में भारतीय सरकार को निवेदन किया था कि आप नेपाल को अन्य राज्यों की तरह भारत में मिलाएं। परन्तु सन 1955 में रूस द्वारा दो बार वीटो का उपयोग कर यह कहने के बावजूद कि नेपाल तो भारत का ही अंग है, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने पुरजोर वकालत कर नेपाल को स्वतन्त्र देश के रूप में यू.एन.ओ. में मान्यता दिलवाई। आज भी नेपाल व भारतीय एक-दूसरे के देश में विदेशी नहीं हैं और यह भी सत्य है कि नेपाल को वर्तमान भारत के साथ ही सन् 1947 में ही स्वतन्त्रता प्राप्त हुई। नेपाल 1947 में ही अंग्रेजी रेजीडेंसी से मुक्त हुआ।

भूटान :- सन 1906 में सिक्किम व भूटान जो कि वैदिक-बौद्ध मान्यताओं के मिले-जुले समाज के छोटे भू-भाग थे इन्हें स्वतन्त्रता संग्राम से लगकर अपने प्रत्यक्ष नियन्त्रण से रेजीडेंट के माध्यम से रखकर चीन के विस्तारवाद पर अंग्रेज ने नजर रखना प्रारम्भ किया। ये क्षेत्र(राज्य) भी स्वतन्त्रता सेनानियों एवं समय-समय पर हिन्दुस्तान के उत्तर दक्षिण व पश्चिम के भारतीय सिपाहियों व समाज के नाना प्रकार के विदेशी हमलावरों से युद्धों में पराजित होने पर शरणस्थली के रूप में काम आते थे। दूसरा ज्ञान (सत्य, अहिंसा, करुणा) के उपासक वे क्षेत्र खनिज व वनस्पति की दृष्टि से महत्वपूर्ण थे। तीसरा यहां के जातीय जीवन को धीरे-धीरे मुख्य भारतीय (हिन्दू) धारा से अलग कर मतान्तरित किया जा सकेगा। हम जानते हैं कि सन 1836 में उत्तर भारत में चर्च ने अत्यधिक विस्तार कर नये आयामों की रचना कर डाली थी। सुदूर हिमालयवासियों में ईसाईयत जोर पकड़ रही थी।

तिब्बत :- सन 1914 में तिब्बत को केवल एक पार्टी मानते हुए चीनी साम्राज्यवादी सरकार व भारत के काफी बड़े भू-भाग पर कब्जा जमाए अंग्रेज शासकों के बीच एक समझौता हुआ। भारत और चीन के बीच तिब्बत को एक बफर स्टेट के रूप में मान्यता देते हुए हिमालय को विभाजित करने के लिए मैकमोहन रेखा निर्माण करने का निर्णय हुआ। हिमालय सदैव से ज्ञान-विज्ञान के शोध व चिन्तन का केंद्र रहा है। हिमालय को बांटना और तिब्बत व भारतीय को अलग करना यह षड्यंत्र रचा गया। चीनी और अंग्रेज शासकों ने एक-दूसरों के विस्तारवादी, साम्राज्यवादी मनसूबों को लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक खेल खेला। अंग्रेज ईसाईयत हिमालय में कैसे अपने पांव जमायेगी, यह सोच रहा था परन्तु समय ने कुछ ऐसी करवट ली कि प्रथम व द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् अंग्रेज को एशिया और विशेष रूप से भारत छोड़कर जाना पड़ा। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने समय की नाजकता को पहचानने में भूल कर दी और इसी कारण तिब्बत को सन 1949 से 1959 के बीच चीन हड़पने में सफल हो गया। पंचशील समझौते की समाप्ति के साथ ही अक्टूबर सन 1962 में चीन ने भारत पर हमला कर हजारों वर्ग कि.मी. अक्साई चीन (लद्दाख यानि जम्मू-कश्मीर) व अरुणाचल आदि को कब्जे में कर लिया। तिब्बत को चीन का भू-भाग मानने का निर्णय पं. नेहरू (तत्कालीन प्रधानमंत्री) की भारी ऐतिहासिक भूल हुई। आज भी तिब्बत को चीन का भू-भाग मानना और चीन पर तिब्बत की निर्वासित सरकार से बात कर मामले को सुलझाने हेतु दबाव न डालना बड़ी कमजोरी व भूल है। नवम्बर 1962 में भारत के दोनों सदनों के संसद सदस्यों ने एकजुट होकर चीन से एक-एक इंच जमीन खाली करवाने का संकल्प लिया। आश्चर्य है भारतीय नेतृत्व (सभी दल) उस संकल्प को शायद भूल ही बैठा है। हिमालय परिवार नाम के आन्दोलन ने उस दिवस को मनाना प्रारम्भ किया है ताकि जनता नेताओं द्वारा लिए गए संकल्प को याद करवाएं।

श्रीलंका व म्यांमार :- अंग्रेज प्रथम महायुद्ध (1914 से 1919) जीतने में सफल तो हुए परन्तु भारतीय सैनिक शक्ति के आधार पर। धीरे-धीरे स्वतन्त्रता प्राप्ति हेतु क्रान्तिकारियों के रूप में भयानक ज्वाला अंग्रेज को भस्म करने लगी थी। सत्याग्रह, स्वदेशी के मार्ग से आम जनता अंग्रेज के कुशासन के विरुद्ध खडी हो रही थी। द्वितीय महायुद्ध के बादल भी मण्डराने लगे थे। सन् 1935 व 1937 में ईसाई ताकतों को लगा कि उन्हें कभी भी भारत व एशिया से बोरिया-बिस्तर बांधना पड़ सकता है। उनकी अपनी स्थलीय शक्ति मजबूत नहीं है और न ही वे दूर से नभ व थल से वर्चस्व को बना सकते हैं। इसलिए जल मार्ग पर उनका कब्जा होना चाहिए तथा जल के किनारों पर भी उनके हितैषी राज्य होने चाहिए। समुद्र में अपना नौसैनिक बेड़ा बैठाने, उसके समर्थक राज्य स्थापित करने तथा स्वतन्त्रता संग्राम से उन भू-भागों व समाजों को अलग करने हेतु सन 1965 में श्रीलंका व सन 1937 में म्यांमार को अलग राजनीतिक देश की मान्यता दी। ये दोनों देश इन्हीं वर्षों को अपना स्वतन्त्रता दिवस मानते हैं। म्यांमार व श्रीलंका का अलग अस्तित्व प्रदान करते ही मतान्तरण का पूरा ताना-बाना जो पहले तैयार था उसे अधिक विस्तार व सुदृढ़ता भी इन देशों में प्रदान की गई। ये दोनों देश वैदिक, बौद्ध धार्मिक परम्पराओं को मानने वाले हैं। म्यांमार के अनेक स्थान विशेष रूप से रंगून का अंग्रेज द्वारा देशभक्त भारतीयों को कालेपानी की सजा देने के लिए जेल के रूप में भी उपयोग होता रहा है।

पाकिस्तान, बांग्लादेश व मालद्वीप :- 1905 का लॉर्ड कर्जन का बंग-भंग का खेल 1911 में बुरी तरह से विफल हो गया। परन्तु इस हिन्दु मुस्लिम एकता को तोड़ने हेतु अंग्रेज ने आगा खां के नेतृत्व में सन 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना कर मुस्लिम कौम का बीज बोया। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश जनजातीय जीवन को ईसाई के रूप में मतान्तरित किया जा रहा था। ईसाई बने भारतीयों को स्वतन्त्रता संग्राम से पूर्णत: अलग रखा गया। पूरे भारत में एक भी ईसाई सम्मेलन में स्वतन्त्रता के पक्ष में प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। दूसरी ओर मुसलमान तुम एक अलग कौम हो, का बीज बोते हुए सन् 1940 में मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में पाकिस्तान की मांग खड़ी कर देश को नफरत की आग में झोंक दिया। अंग्रेजीयत के दो एजेण्ट क्रमश: पं. नेहरू व मो. अली जिन्ना दोनों ही घोर महत्वाकांक्षी व जिद्दी (कट्टर) स्वभाव के थे। अंग्रेजों ने इन दोनों का उपयोग गुलाम भारत के विभाजन हेतु किया। द्वितीय महायुद्ध में अंग्रेज बुरी तरह से आर्थिक, राजनीतिक दृष्टि से इंग्लैण्ड में तथा अन्य देशों में टूट चुके थे। उन्हें लगता था कि अब वापस जाना ही पड़ेगा और अंग्रेजी साम्राज्य में कभी न अस्त होने वाला सूर्य अब अस्त भी हुआ करेगा। सम्पूर्ण भारत देशभक्ति के स्वरों के साथ सड़क पर आ चुका था। संघ, सुभाष, सेना व समाज सब अपने-अपने ढंग से स्वतन्त्रता की अलख जगा रहे थे। सन 1948 तक प्रतीक्षा न करते हुए 3 जून, 1947 को अंग्रेज अधीन भारत के विभाजन व स्वतन्त्रता की घोषणा औपचारिक रूप से कर दी गयी। यहां यह बात ध्यान में रखने वाली है कि उस समय भी भारत की 562 ऐसी छोटी-बड़ी रियासतें (राज्य) थीं, जो अंग्रेज के अधीन नहीं थीं। इनमें से सात ने आज के पाकिस्तान में तथा 555 ने जम्मू-कश्मीर सहित आज के भारत में विलय किया। भयानक रक्तपात व जनसंख्या की अदला-बदली के बीच 14, 15 अगस्त, 1947 की मध्यरात्रि में पश्चिम एवं पूर्व पाकिस्तान बनाकर अंग्रेज ने भारत का 7वां विभाजन कर डाला। आज ये दो भाग पाकिस्तान व बांग्लादेश के नाम से जाने जाते हैं। भारत के दक्षिण में सुदूर समुद्र में मालद्वीप (छोटे-छोटे टापुओं का समूह) सन 1947 में स्वतन्त्र देश बन गया, जिसकी चर्चा व जानकारी होना अत्यन्त महत्वपूर्ण व उपयोगी है। यह बिना किसी आन्दोलन व मांग के हुआ है।

भारत का वर्तमान परिदृश्य :- सन 1947 के पश्चात् फेंच के कब्जे से पाण्डिचेरी, पुर्तगीज के कब्जे से गोवा देव- दमन तथा अमेरिका के कब्जें में जाते हुए सिक्किम को मुक्त करवाया है। आज पाकिस्तान में पख्तून, बलूच, सिंधी, बाल्टीस्थानी (गिलगित मिलाकर), कश्मीरी मुजफ्फरावादी व मुहाजिर नाम से इस्लामाबाद (लाहौर) से आजादी के आन्दोलन चल रहे हैं। पाकिस्तान की 60 प्रतिशत से अधिक जमीन तथा 30 प्रतिशत से अधिक जनता पाकिस्तान से ही आजादी चाहती है। बांग्लादेश में बढ़ती जनसंख्या का विस्फोट, चटग्राम आजादी आन्दोलन उसे जर्जर कर रहा है। शिया-सुन्नी फसाद, अहमदिया व वोहरा (खोजा-मल्कि) पर होते जुल्म मजहबी टकराव को बोल रहे हैं। हिन्दुओं की सुरक्षा तो खतरे में ही है। विश्वभर का एक भी मुस्लिम देश इन दोनों देशों के मुसलमानों से थोडी भी सहानुभूति नहीं रखता। अगर सहानुभूति होती तो क्या इन देशों के 3 करोड़ से अधिक मुस्लिम (विशेष रूप से बांग्लादेशीय) दर-दर भटकते। ये मुस्लिम देश अपने किसी भी सम्मेलन में इनकी मदद हेतु आपस में कुछ-कुछ लाख बांटकर सम्मानपूर्वक बसा सकने का निर्णय ले सकते थे। परन्तु कोई भी मुस्लिम देश आजतक बांग्लादेशी मुसलमान की मदद में आगे नहीं आया। इन घुसपैठियों के कारण भारतीय मुसलमान अधिकाधिक गरीब व पिछड़ते जा रहा है क्योंकि इनके विकास की योजनाओं पर खर्च होने वाले धन व नौकरियों पर ही तो घुसपैठियों का कब्जा होता जा रहा है। मानवतावादी वेष को धारण कराने वाले देशों में से भी कोई आगे नहीं आया कि इन घुसपैठियों यानि दरबदर होते नागरिकों को अपने यहां बसाता या अन्य किसी प्रकार की सहायता देता। इन दर-बदर होते नागरिकों के आई.एस.आई. के एजेण्ट बनकर काम करने के कारण ही भारत के करोडों मुस्लिमों को भी सन्देह के घेरे में खड़ा कर दिया है। आतंकवाद व माओवाद लगभग 200 के समूहों के रूप में भारत व भारतीयों को डस रहे हैं। लाखों उजड़ चुके हैं, हजारों विकलांग हैं और हजारों ही मारे जा चुके हैं। विदेशी ताकतें हथियार, प्रशिक्षण व जेहादी, मानसिकता देकर उन प्रदेश के लोगों के द्वारा वहां के ही लोगों को मरवा कर उन्हीं प्रदेशों को बर्बाद करवा रही हैं। इस विदेशी षड्यन्त्र को भी समझना आवश्यक है।

सांस्कृतिक व आर्थिक समूह की रचना आवश्यक :- आवश्यकता है वर्तमान भारत व पड़ोसी भारतखण्डी देशों को एकजुट होकर शक्तिशाली बन खुशहाली अर्थात विकास के मार्ग में चलने की। इसलिए अंग्रेज अर्थात् ईसाईयत द्वारा रचे गये षड्यन्त्र को ये सभी देश (राज्य) समझें और साझा व्यापार व एक करन्सी निर्माण कर नए होते इस क्षेत्र के युग का सूत्रपात करें। इन देशों 10 का समूह बनाने से प्रत्येक देश का भय का वातावरण समाप्त हो जायेगा तथा प्रत्येक देश का प्रतिवर्ष के सैंकड़ों-हजारों-करोड़ों रुपये रक्षा व्यय के रूप में बचेंगे जो कि विकास पर खर्च किए जा सकेंगे। इससे सभी सुरक्षित रहेंगे व विकसित होंगे।

बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

पाखंडी , ढोंगी गाँधी के ब्रह्मचर्य प्रयोग और स्त्री भोग प्रसंग

पाखंडी,ढोंगी गाँधी के ब्रह्मचर्य प्रयोग और स्त्री भोग प्रसंग

 नेहरू के विभिन्‍न स्‍त्रियों से सम्‍बन्‍धो की चर्चा तो हमेशा होती ही रही है किन्‍तु अभी गांधीजी के स्‍त्रियों के के सम्‍बन्‍ध पर मौन प्रश्‍न विद्यमान है। गांधी जी ने अपनी पुस्‍तक सत्‍य के प्रयोग में अपने बारे में जो कुछ लिखा है उसमें कितना सही है, यह गांधी से अच्‍छा कौन जान सकता है? गांधी जी के जीवन के सम्‍बन्‍ध में अभी तक इतना ही जाना जा सका है जितना कि नवजीवन प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।आज गांधी की वास्‍तविक स्थिति हम अनभिज्ञ है, बहुत से बातों में गांधी को समझ पाना कठिन है। गांधी की नज़रों में गीता माता है, पर वे गीता के हर श्‍लोक से बंधे नही थे, वह हिन्‍दू धर्म को तो मानते थे किन्‍तु मंदिर जाना अपने लिये गलत मानते थे, वे निहायत आस्तिक थे किन्‍तु भगवान सत्‍य से बड़ा या भिन्‍न हो सकता है उन्‍हे इसका सदेह था ठीक इसी प्रकारब्रह्मचर्य उनका आदर्श रहा, लेकिन औरत के साथ सोना और उलंग होकर सोना उनके लिये स्‍वाभाविक बन गया था।गांधी के सत्‍य के प्रयोगों में ब्रह्मचर्य भी प्रयोग जैसा ही था, विद्वानों का कथन है कि गांधी जी अपने इस प्रयोग को लेकर अपने कई सहयोगियों से चर्चा और पत्रचार द्वारा बहस भी की।एक पुस्‍तक में एक घटना का उल्‍लेख किया जाता है -पद्मजा नायडू(सरोजनी नाडयू की पुत्री) ने लिखा है कि गांधी जी उन्‍हे अकसर चिट्ठी लिखा करते थे ( पता नही गांधी जी और कितनी औरतो को चिट्ठी लिखा करतेथे  ), एक हफ्ते में पद्मजा के पास गांधी जी की दो तीन चिट्ठियाँ आती है,पद्मजा की बहन लीलामणि कहती है कि बुड्डा (माफ करे, गांधी के लिये यही शब्‍द वहाँ लिखा था, एक बार मैने बुड्डे के लिये बुड्डा शब्‍द प्रयोग किया था तो कुछ लोग भड़क गये थे, बुड्डे को बुड्डा क्‍यो बोला) जरूरतुमसे प्‍यार करता होगा, नही तो ऐसी व्‍यस्‍ता में तुमको चिट्ठी लिखने का समय कैसे निकल लेता है?लीला मंणि की कही गई बातो को पद्मजा गांधी जी को लिख भेजती है, कि लीलामणि ऐसा कहती है। गांधी जीका उत्‍तर आता है। ''लीलामणि सही ही कहती है, मै तुमसे प्रेम करता हूँ। लीलामणि को प्रेम का अनुभव नही, जो प्रेम करता है उसे समय मिल ही जाता है।''पद्मजा नायडू की बात से पता चलता है कि गांधी जी की औरतो के प्रति तीव्र आसक्ति थी, यौन सम्‍बन्‍धो के बारे में वे ज्‍यादा सचेत थे, अपनी आसक्ति के अनुभव के कारण उन्हे पाप समझने लगे। पाप की चेतना से ब्रह्मचर्य के प्रयो तक उनमें एक उर्ध्‍वमुखी विकास है । इस सारे प्रयोगो के दौरान वे औरत से युक्‍त रहे मुक्‍त नही।गांधी का पुरूषत्‍व अपरिमेय था, वे स्‍वयं औरत, हिजड़ा और माँ बनने को तैयार थे, यह उनकी तीवता का ही लक्षण था। इसी तीव्रता के कारण गांधी अपने यौन सम्‍बन्‍धो बहुतआयामी बनाने की सृजनशीलता गांधी में थी। वो मनु गांधी की माँ भी बने और उसके साथ सोये भी।गांधी सत्‍य के प्रयोग के लिये जाने जाते है। उनके प्रयोग के परिणाम आये भी आये होगा और बुरे भी।हमेशा प्रयोगों के लिये कामजोरो का ही शोषण होता है- इसी क्रम में चूहा, मेढ़क आदि मारे जाते है। गांधी ने अपने ब्रह्मचर्य के प्रयोग जो अन्‍यों पर किये होगे वे कौन है और उन पर क्‍या बीती होगी, यह प्रश्‍न आज भी अनुत्‍तरित है।गांधी की दया सिर्फ स्‍वयं तक सीमित रही, वह भिखरियों से नफरत करके है, उनके प्रति उनकी तनिक भी सहनुभूति नही दिखती है ये बो गांधी जिसे भारत के तत्‍कालीन परिस्थित से अच्‍छा ज्ञान रहा होगा। गांधी के इस रूप से गांधी से क्रर इस दुनिया में कौन हो सकता है, जो पुरूष हो कर माँ बनना चाहता है।

कामुक ढोंगी गाँधी का कामुक जीवन (सेक्स लाइफ)

कामुक ढोंगी गांधी का कामुक जीवन (सेक्स लाइफ)

यह बात रह -रह कर लोगों के मन - मस्तिष्क में कौंधती रहती है कि क्या राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी असामान्य सेक्स बीहैवियर वाले अर्द्ध-दमित सेक्स मैनियॉक थे? जी हां, महात्मा गांधी के सेक्स-जीवन को केंद्र बनाकर लिखी गई किताब “गांधीः नैक्डऐंबिशन” में एक ब्रिटिश प्रधानमंत्री के हवाले से ऐसा ही कहा गया है। महात्मा गांधी पर लिखी किताब आते ही विवाद के केंद्र में आ गई है जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उसकी मांग बढ़ गईहै। मशहूर ब्रिटिश इतिहासकार जैड ऐडम्स ने पंद्रह साल के अध्ययन और शोध के बाद “गांधीः नैक्ड ऐंबिशन” को किताब का रूप दिया है।किताब में वैसे तो नया कुछ नहीं है। राष्ट्रपिता के जीवन में आने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ गांधी के आत्मीय और मधुर रिश्तों पर ख़ास प्रकाश डाला गया है। रिश्ते को सनसनीख़ेज़ बनाने कीकोशिश की गई है। मसलन, जैड ऐडम्स ने लिखा है कि गांधी नग्न होकर लड़कियों और महिलाओं के साथ सोतेही नहीं थे बल्कि उनके साथ बाथरूम में “नग्न स्नान” भी करते थे।महात्मा गांधी हत्या के साठ साल गुज़र जाने के बाद भी हमारे मानस-पटल पर किसी संत की तरह उभरते हैं। अब तक बापू की छवि गोल फ्रेम का चश्मा पहने लंगोटधारी बुजुर्ग की रही है जो दो युवा-स्त्रियों को लाठी के रूप में सहारे के लिए इस्तेमाल करता हुआ चलता-फिरता है। आख़िरी क्षणतक गांधी ऐसे ही राजसी माहौल में रहे। मगर किसी ने उन पर उंगली नहीं उठाई। ऐसे में इस किताब में लिखी बाते लोगों ख़ासकर, गांधीभक्तों को शायद ही हजम हों। दुनिया के लिए गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के आध्यात्मिक नेता हैं। वह अहिंसा के प्रणेता और भारत के राष्ट्रपिता भी हैं।जो दुनिया को सविनय अवज्ञा और अहिंसा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। कहना न होगा कि दुबली काया वाले उस पुतले ने दुनिया के कोने-कोने में मानव अधिकार आंदोलनों को ऊर्जा दी, उन्हें प्रेरित किया।नई किताब यह खुलासा करती है कि गांधी उन युवा महिलाओं के साथ ख़ुद को संतप्त किया जो उनकी पूजा करती थीं और अकसर उनके साथ बिस्तर शेयर करती थीं। बहरहाल, ऐडम्स का दावा है कि लंदन से क़ानून कीपढ़ाई करने के बाद वकील से गुरु बने गांधी की इमैज कठोर नेता की बनी जो अपने अनोखी सेक्सुअल डिमांड से अनुयायियों को वशीभूत कर लेता है। आमतौर पर लोग के लिए यह आचरण असहज हो सकता है पर गांधी के लिए सामान्य था। ऐडम्स ने किताब में लिखा है कि गांधी ने अपने आश्रमों में इतना कठोर अनुशासन बनाया था कि उनकी छवि 20वीं सदी के धर्मवादी नेताओं जैम्स वॉरेन जोन्स और डेविड कोरेशकी तरह बन गई जो अपनी सम्मोहक सेक्स अपील से अनुयायियों को क़रीब-क़रीब ज्यों का त्यों वश में कर लेते थे। ब्रिटिश हिस्टोरियन के मुताबिक महात्मा गांधी सेक्स के बारे लिखना या बातें करना बेहद पसंद करते थे। किताब के मुताबिक हालांकि अन्य उच्चाकाक्षी पुरुषों की तरह गांधी कामुक भी थेऔर सेक्स से जुड़े तत्थों के बारे में आमतौर पर खुल कर लिखते थे। अपनी इच्छा को दमित करने के लिएही उन्होंने कठोर परिश्रम का अनोखा स्वाभाव अपनाया जो कई लोगों को स्वीकार नहीं हो सकता।किताब की शुरुआत ही गांधी की उस स्वीकारोक्ति से हुई है जिसमें गांधी ख़ुद लिखा या कहा करते थे कि उनके अंदर सेक्स-ऑब्सेशन का बीजारोपण किशोरावस्था में हुआ और वह बहुत कामुक हो गए थे। 13 साल की उम्र में 12 साल की कस्तूरबा से विवाह होने के बाद गांधी अकसर बेडरूम में होते थे। यहां तक कि उनके पिता कर्मचंद उर्फ कबा गांधी जब मृत्यु-शैया पर पड़े मौत से जूझ रहे थे उस समय किशोर मोहनदास पत्नी कस्तूरबा के साथ अपने बेडरूम में सेक्स का आनंद ले रहे थे।किताब में कहा गया है कि विभाजन के दौरान नेहरू गांधी को अप्राकृतिक और असामान्य आदत वाला इंसान मानने लगे थे। सीनियर लीडर जेबी कृपलानी और वल्लभभाई पटेल ने गांधी के कामुक व्यवहार के चलते ही उनसे दूरी बना ली। यहां तक कि उनके परिवार के सदस्य और अन्य राजनीतिक साथी भी इससे ख़फ़ा थे। कई लोगों ने गांधी के प्रयोगों के चलते आश्रम छोड़ दिया। ऐडम ने गांधी और उनके क़रीबी लोगों के कथनों का हवाला देकर बापू को अत्यधिक कामुक साबित करने का पूरा प्रयास किया है। किताब में पंचगनीमें ब्रह्मचर्य का प्रयोग का भी वर्णन किया है, जहां गांधी की सहयोगी सुशीला नायर गांधी के साथ निर्वस्त्र होकर सोती थीं और उनके साथ निर्वस्त्र होकर नहाती भी थीं। किताब में गांधी के ही वक्तव्य को उद्धरित किया गया है। मसलन इस बारे में गांधी ने ख़ुद लिखा है, “नहाते समय जब सुशीलानिर्वस्त्र मेरे सामने होती है तो मेरी आंखें कसकर बंद हो जाती हैं। मुझे कुछ भी नज़र नहीं आता। मुझे बस केवल साबुन लगाने की आहट सुनाई देती है। मुझे कतई पता नहीं चलता कि कब वह पूरी तरह से नग्न हो गई है और कब वह सिर्फ अंतःवस्त्र पहनी होती है।”किताब के ही मुताबिक जब बंगाल में दंगे हो रहे थे गांधी ने 18 साल की मनु को बुलाया और कहा “अगर तुम साथ नहीं होती तो मुस्लिम चरमपंथी हमारा क़त्ल कर देते। आओ आज से हम दोनों निर्वस्त्र होकर एक दूसरे के साथ सोएं और अपने शुद्ध होने और ब्रह्मचर्य का परीक्षण करें।” ऐडम का दावा है कि गांधी के साथ सोने वाली सुशीला, मनु और आभा ने गांधी के साथ शारीरिक संबंधों के बारे हमेशा अस्पष्ट बात कही। जब भी पूछा गया तब केवल यही कहा कि वह ब्रह्मचर्य के प्रयोग के सिद्धांतों का अभिन्न अंग है।ऐडम्स के मुताबिक गांधी अपने लिए महात्मा संबोधन पसंद नहीं करते थे और वह अपने आध्यात्मिक कार्य में मशगूल रहे। गांधी की मृत्यु के बाद लंबे समय तक सेक्स को लेकर उनके प्रयोगों पर लीपापोती की जाती रही। हत्या के बाद गांधी को महिमामंडित करने और राष्ट्रपिता बनाने के लिए उन दस्तावेजों, तथ्यों और सबूतों को नष्ट कर दिया, जिनसे साबित किया जा सकता था कि संत गांधी दरअसल सेक्स मैनियैक थे। कांग्रेस भी स्वार्थों के लिए अब तक गांधी और उनके सेक्स-एक्सपेरिमेंट से जुड़े सच को छुपाती रही है। गांधीजी की हत्या के बाद मनु को मुंह बंद रखने की सलाह दी गई। सुशीला भी इस मसले पर हमेशा चुप ही रहीं।किताब में ऐडम्स दावा करते हैं कि सेक्स के जरिए गांधी अपने को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध और परिष्कृत करने की कोशिशों में लगे रहे। नवविवाहित जोड़ों को अलग-अलग सोकर ब्रह्मचर्य का उपदेश देते थे। ऐडम्स के अनुसार सुशीला नायर, मनु और आभा के अलावा बड़ी तादाद में महिलाएं गांधी के क़रीब आईं। कुछ उनकी बेहद ख़ास बन गईं। बंगाली परिवार की विद्वान और ख़ूबसूरत महिला सरलादेवी चौधरी से गांधी का संबंध जगज़ाहिर है। हालांकि गांधी केवल यही कहते रहे कि सरलादेवी उनकी “आध्यात्मिक पत्नी” हैं। गांधी जी डेनमार्क मिशनरी की महिला इस्टर फाइरिंग को प्रेमपत्र लिखते थे। इस्टर जब आश्रम में आती तो बाकी लोगों को जलन होती क्योंकि गांधी उनसे एकांत में बातचीत करतेथे। किताब में ब्रिटिश एडमिरल की बेटी मैडलीन स्लैड से गांधी के मधुर रिश्ते का जिक्र किया गया है जो हिंदुस्तान में आकर रहने लगीं और गांधी ने उन्हें मीराबेन का नाम दिया।ऐडम्स ने कहा है कि नब्बे के दशक में उसे अपनी किताब “द डाइनैस्टी” लिखते समय गांधी और नेहरू केरिश्ते के बारे में काफी कुछ जानने को मिला। इसके बाद लेखक की तमन्ना थी कि वह गांधी के जीवन को अन्य लोगों के नजरिए से किताब के जरिए उकेरे। यह किताब उसी कोशिश का नतीजा है। जैड दावा करते हैंकि उन्होंने ख़ुद गांधी और उन्हें बेहद क़रीब से जानने वालों की महात्मा के बारे में लिखे गए किताबों और अन्य दस्तावेजों का गहन अध्ययन और शोध किया है। उनके विचारों का जानने के लिए कई साल तक शोध किया। उसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे।इस बारे में ऐडम्स ने स्वीकार किया है कि यह किताब विवाद से घिरेगी। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं इस एक किताब को पढ़कर भारत के लोग मुझसे नाराज़ हो सकते हैं लेकिन जब मेरी किताब का लंदन विश्वविद्यालय में विमोचन हुआ तो तमाम भारतीय छात्रों ने मेरे प्रयास की सराहना की, मुझे बधाई दी।” 288 पेज की करीब आठ सौ रुपए मूल्य की यह किताब जल्द ही भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होगी।\'गांधीः नैक्ड ऐंबिशन\' का लंदन यूनिवर्सिटी में विमोचन हो चुका है। किताब में गांधी की जीवन की तक़रीबन हर अहम घटना को समाहित करने की कोशिश की गई है। जैड ऐडम्स ने गांधी के महाव्यक्तित्व को महिमामंडित करने की पूरी कोशिश की है। हालांकि उनके सेक्स-जीवन की इस तरह व्याख्या की है कि गांधीवादियों और कांग्रेसियों को इस पर सख़्त ऐतराज़ हो सकता है। —