बुधवार, 15 जनवरी 2014

महाभारत में धर्म

महाभारत में धर्म

एक लाख से भी अधिक श्लोकों वाले प्रबंधकाव्य महाभारत में वेदव्यास केे दिल से एक बार ही ऐसी टिप्पणी निकली है, जो टिप्पणी क्या है, उनके हृदय का विलाप है और वह एकाकी विलाप स्वर्गारोहण पर्व के अध्याय में लिपिबद्ध कर दिया गया है।
‘ऊध्र्वबाहुर्विरौम्येष न च कश्चित श्रृणोति माम, धर्मादर्थश्च कामश्च स किमर्थ न सेव्यते?’
महाभारत ,स्वर्गारोहण पर्व 5.62 ।
अर्थात ‘मैं अपनी बांहंे उठाकर लोगों को समझा रहा हूं कि धर्म से ही अर्थ और काम की भी प्राप्ति होती है, इसलिए क्यों नहीं धर्म के मार्ग पर चलते? पर मेरी कोई सुनता ही नहीं।’ सवाल उठता है कि महाभारत-कालीन समाज अपने आर्थिक वैभव और टेक्नोलाजी की किलता के रथ पर सवार होकर जिस धर्म का नुकसान कर रहा था, वह धर्म है क्या? सवाल पर, बहस इसलिए जरूरी हो गई है, क्योंकि पश्चिम के, माक्र्सवाद के और इस्लाम के प्रभाव के परिणामस्वरूप हमने धर्म की अपनी भारतीय अवधारणा को ही बिसार दिया है। पश्चिम, माक्र्सवाद और इस्लाम, एक अजीब सा वर्गीकरण है यह। अजीब इसलिए कि इस्लाम भी भारत के पश्चिम से ही भारत में आया, माक्र्सवाद का जन्म भी पश्चिम में हुआ और पश्चिम, यानी यूरोप और अमेरिका इत्यादि तो हमारे लिए पश्चिम हैं ही। इस पूरे पश्चिम में धर्म की अवधारणा ऐसी है जो भारत की धर्म की अवधारणा से कतई मेल नहीं खाती, पर पश्चिम और पश्चिम प्रभावित हमारे देश के पढ़े-लिखे लोगों द्वारा, हम पर इस कदर थोप दी गई है कि हम धर्म शब्द की अपनी अवधारणा को ही भुला बैठे हैं। इसलिए महाभारतकालीन अपने पूर्वजों के समाज में हुए धर्म के अवमूल्यन पर बात करनी है, उस अवमूल्यन का तार्किक आकलन करना है तो धर्म की अपनी परिभाषा को, धर्म के अपने स्वरूप को, यानी धर्म की भारतीय अवधारणा को तो समझना ही होगा।

पश्चिम ने हमें समझा दिया कि धर्म का अर्थ है रिलीजन। ईसाइयत एक रिलीजन है, यानी पश्चिम के हिसाब से एक धर्म है। इस्लाम एक रिलीजन है, यानी पश्चिम के हिसाब से एक धर्म है। अगर धर्म की परिभाषा, उसका स्वरूप निर्धारण इस आधार पर होना है तो यकीनन भारत में कोई रिलीजन है ही नहीं, क्योंकि वैसा कोई धर्म भारत में है ही नहीं।

पश्चिम को इस बात का ही अभ्यास है, और है तो हमें इस पर कोई ऐतराज भला क्यों होना चाहिए, कि धर्म की स्थापना कोई एक ऐसा व्यक्ति करता है, जो ईश्वर का कोई रूप है, कि धर्म एक किसी धर्मग्रन्थ के आधार पर परिभाषित रहता है और उसी के आधार पर पनपता है, फलता-फूलता है, कि उस धर्म को मानने वाले सभी एक ही प्रकार से ईश्वर की आराधना करते हैं। इसके ठीक विपरीत, आम हिन्दुस्तानी धर्म का स्वरूप रामायण, महाभारत, उपनिषद, फराण और भारत की पूरी की पूरी अध्यात्म और ज्ञान की परम्परा के तहत ही जानता और समझता है और उसी को मानता भी है।

यहां एक गैप है और यकीनन बहुत बड़ा गैप है। उस बहुत बड़े और अर्थ का अनर्थ कर देने की सम्भावना से भरपूर गैप का कारण, अगर एक ही धारणा में कहा जाए तो वह यह है कि जहां भारत के बुद्धिजीवी का धर्म-ज्ञान पश्चिम और सिर्फ पश्चिम से प्रभावित है, वहीं आम हिन्दुस्तानी का धर्म-ज्ञान भारत और सिर्फ भारत की परम्परा और विरासत से प्रभावित है।

यह जरूरी नहीं कि विश्व के किसी एक भूभाग में वहां की परम्परा और विरासत के आधार पर जिस तरह की मानसिकता बनी हो, सिर्फ उस तरह की मानसिकता विश्व के दूसरे भूभागों में भी बनी हो। इसलिए किसी एक शब्द के खास अर्थ को विश्व के सभी भूभागों पर समान रूप से लागू करने का आग्रह जितना मनुष्य-विरोधी और बेमानी है, उतना ही बेमानी यह भी है कि किसी एक ही खास शब्द के समानार्थक पर्यायवाची को विश्व के दूसरे भूभागों में भी ढूंढने या होने का आग्रह किया जाए। इसलिए यह आग्रह बेमानी है कि पश्चिम को अपनी परम्परा और विश्वास की वजह से समझ में आने वाले रिलीजन या मजहब शब्द का समानार्थक पर्यायवाची भारत में भी होने या ढूंढने का आग्रह पाला ही जाए।

अगर हमारी जिज्ञासा वास्तव में ईमानदार और वास्तव में गम्भीर है कि हम भारत के सन्दर्भों में रिलीजन या मजहब शब्द का पर्यावाची ढूंढें, तो इसका निकटतम कोई शब्द अगर है तो वह शब्द है, ‘सम्प्रदाय’। जिन्हें अब हम पश्चिम के असर की वजह से बौद्ध धर्म, जैन धर्म, शैव धर्म, वैष्णव धर्म, शाक्त धर्म, सिख धर्म, वगैरह कहने के अभ्यस्त होते जा रहे हैं और यह राजनीतिक घोषणा करते फूले नहीं समाते कि भारत अनेक धर्मों का देश है, वे सभी भारत की ज्ञान, अध्यात्म और पौराणिक परंपरा के हिसाब से बौद्ध सम्प्रदाय, जैन सम्प्रदाय, शैव सम्प्रदाय, वैष्णव सम्प्रदाय, शाक्त सम्प्रदाय, सिख सम्प्रदाय, उसी प्रकार हैं जिस प्रकार हमारा परिचय वेदान्त सम्प्रदाय, मीमांसा सम्प्रदाय, रामानुज सम्प्रदाय, निम्बार्क सम्प्रदाय, सांख्य सम्प्रदाय, वैशेषिक सम्प्रदाय आदि से है। इसलिए भारत के सन्दर्भ में, उसके आध्यात्मिक व्यक्तित्व की सही परिभाषा के सन्दर्भ में, यही वक्तव्य देना उचित है कि भारत विभिन्न सम्प्रदायों का देश है, बजाए यह कहने के कि भारत विभिन्न धर्मों का देश है।

पर यहां भी एक समस्या पैदा कर दी गई है। किसी भी राष्ट्र जीवन में राजनीति कितनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, बल्कि उसकी भूमिका कितनी अधिक निर्णायक होती है, यह इसी से जाहिर है कि पश्चिम प्रेरित बुद्धिजीवियों द्वारा स्वीकार कर ली गई, धर्म की गलत परिभाषा, भारत की राजनीति के हाथों अपनाई जाकर भारत के व्यक्तित्व की अवधारणा से कैसे खिलवाड़ कर चुकी है। ठीक वैसे ही भारत की राजनीतिक स्वीकृति के परिणामस्वरूप ‘सम्प्रदाय’ शब्द भी, जो भारत की ज्ञान परम्परा, आध्यात्मिक परम्परा और पौराणिक परम्परा में बहुत ही सम्मानित और खास विशेषताओं का प्रतिपादक शब्द रहा है, आज एक भद्दी गाली का पर्यायवाची बन गया है। इसी भारत में जहां ‘वेदान्त-साम्प्रदायिकाः इमे’ (ये वेदान्त साम्प्रदायिक हैं, ‘बौद्ध-साम्प्रदायिकाः इमे’ (ये बौद्ध साम्प्रदायिक हैं जैसी अभिव्यक्तियां पाने के लिए लोग आजीवन ज्ञान-साधना में लीन रह जाते थे, उसी भारत में साम्प्रदायिक शब्द कहते ही, कैसे चेहरों पर शिकन आना शुरू हो जाती है, इस बारे में बताना जरूरी है क्या? खुद को भूल जाने, अपने व्यक्तित्व को, खुद की बनाई पहचान को खो देने पर कैसे अपने वरदान भी अभिशाप लगने लगते हैं!

अपने समय के भारतीय समाज पर वेदव्यास की हताशा से भरे इस एकाकी विलाप का मर्म समझने के लिए हमें कितना द्रविड़ प्राणायाम करना पड़ रहा है, इस पर क्या कहा जाए? परिस्थितियां जैसी भी हैं, हमारे सामने हैं, फिर भी जानना तो होगा ही कि धर्म की जिस दुरवस्था पर वेदव्यास सरीखा क्रांतदर्शी कवि रो रहा है (‘विरौमि’ष्, वह धर्म क्या है?

प्रबंधकाव्य महाभारत में धर्म शब्द का प्रयोग अनेक बार हुआ है, इतनी बार कि गिनने की जरूरत ही नहीं। धर्म शब्द से क्या-क्या अभिप्रेत है, इसका खुलासा करने की कोशिश भी वेदव्यास ने कई बार की है। क्यों न उन्हीं कुछ खुलासों में कुछ से मदद ली जाए? अनुशासनपर्व (5.24ष् में व्यासदेव कहते हैं- ‘अनुक्रोशो हि साधूनां महद् धर्मस्य लक्षणम’। यानी दूसरों पर दया करना ही सबसे बड़ा धर्म है। कर्णपर्व (69.57ष् में कहा है कि अहिंसा ही धर्म है- ‘अहिंसार्थाय भूताना धर्मप्रवचनं कृतम’। फिर अनुशासनपर्व (104.9ष् में अच्छे आचरण को धर्म माना है। वनपर्व (313.76ष् और अनुशासनपर्व (47.20ष् में ‘आनृशंस्यं परोधर्मः’ कहकर करुणा को बड़ा धर्म कह दिया है। फिर वनपर्व (2.75ष् में दशलक्षण धर्म की परवर्ती शैली में अष्टविध, आठ तरह के धर्म का विवरण है- ‘इज्याध्ययनदाननि तपः सत्यं क्षमा दमः, अलोभ इति मार्गोयं धर्मस्याष्टविधः स्मृतः’ अर्थात धर्म आठ तरह का बताया गया है- यज्ञ, अध्ययन, दान, तपस्या, सत्य, क्षमा, दम और अलोभ। यही धर्म है।

ये तो कुछ नमूने हैं। ऐसे वाक्य पूरी महाभारत में जहां-तहां खूब बिखरे पड़े हैं। जाहिर है कि इन तमाम वाक्यों के आधार पर हम धर्म की वैसी कोई परिभाषा बना ही नहीं सकते, जैसी कोई परिभाषा से प्रेरित हमारे देश के बुद्धिजीवी हमें कुछ उल्टा-सीधा समझा देना चाहते हैं। व्यासजी की धर्म की परिभाषाएं कुछ-कुछ उस तरह की हैं जिस तरह की धर्म की परिभाषा अत्याधुनिक काल में महात्मा गांधी ने यह कहकर दी हैं कि ‘सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है’। यानी वेदव्यास से लेकर महात्मा गांधी तक, अर्थात् भारत के सम्पूर्ण इतिहास में, धर्म की हमारी अपनी एक समझ रही है जिसे हमने घुट्टी की तरह पी रखा है, पर जिसे हमारे देश के पश्चिम प्रेरित महाब्राह्मण चाहते हैं कि हम भूल जाएं। भला कैसे भूल जाएं? क्या वेदव्यास को भूल जाएं? या फिर भूल जाएं, महात्मा गांधी को? क्या हम इतने दयनीय हो गए हैं कि अपना खजाना भूलकर भीख मांगने के लिए कटोरा हाथ में लेकर निकल पड़ें?

वेदव्यास कहते हैं कि धर्म की रक्षा करोगे तो वह आपकी रक्षा करेगा-धर्मो रक्षति रक्षितः (वनपर्व 30.8। यह वाक्य देश के करोड़ों भारतीयों को याद है। आश्वमेधिक पर्व (92ष्में व्यास कहते हैं कि धर्म पर आचरण करने से धर्म में बढ़ोतरी होती है। वे कहते हैं- धर्म से बढ़कर फायदेमन्द चीज जीवन में और क्या है? न धर्मात परमो लाभः (अनुशासन पर्व 106.65)।

धर्म के आचरण पर इतना जोर देने वाले वेदव्यास धर्म के प्रति नासमझ तो हो ही नहीं सकते। धर्म की उनकी समझ खूब होगी और खूब परिपक्व भी रही होगी। पर, इसके बावजूद, व्यास साफ कह देते हैं कि धर्म क्या है, यह ठीक-ठीक बता पाना किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि वह अतिसूक्ष्म है और इसलिए उसे जानना आसान नहीं- सूक्ष्मो धर्मो दुर्विदश्च (कर्णपर्व, 70. 28)। पर इस सबके बावजूद व्यासदेव का उसी कर्णपर्व (69.58ष् में भरपूर आग्रह है कि धर्म के कारण ही प्रजा खुद को बचाकर रख पाती है, इसलिए धर्म वही है जो हमें बचे रहने में मदद करे- ‘धारणाद् धर्ममित्याहुः धर्मो धारयते प्रजाः। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि महाभारतकालीन हमारे पूर्वजों ने ऐसा क्या-क्या आचरण किया जो धर्म की हमारी समझ से मेल नहीं खाता। हम खुद ही खुद से कुछ सवाल महाभारत कथा के आधार पर पूछ लेते हैं। सवाल इस तरह से है -

-क्या पराशर मुनि का सत्यवती से बिना विवाह सहवास करना धर्मविरुद्ध था।

-क्या वयोवृद्ध शान्तनु का कन्या सत्यवती से विवाह करना धर्मविरुद्ध था?

-क्या स्वयं वेदव्यास का घृताची से बिना विवाह किए सहवास धर्मविरुद्ध था?

-क्या कुन्ती का विवाह पूर्व संतान प्राप्त कर लेना धर्मविरुद्ध था?

-क्या मां सत्यवती के आग्रह पर व्यास द्वारा नियोग से अम्बिका और अम्बालिका से कुरुवंश के लिए सन्तान प्राप्त करना धर्मविरुद्ध था?

-क्या भीष्म का विचित्रवीर्य के लिए काशिराज की कन्याओं का अपहरण करना धर्मविरुद्ध था?

-क्या सर्वगुणसम्पन्न गान्धारी का अन्धे धृतराष्ट्र से विवाह करवा दिया जाना, धर्मविरुद्ध था?

-क्या वारणावत का लाक्षागृह बनवाकर उसमें कुन्ती और उसके पांचों फत्रों को जलवा देने का प्रयास धर्मविरुद्ध था?

-क्या द्रौपदी को पांच पतियों की पत्नी बनाने की परिस्थितियां पैदा करना और उसको उनकी पत्नी बनने देना धर्मविरुद्ध था?

-क्या हस्तिनाफर के राजमहल में जुआ ख्ेाला जाना धर्मविरुद्ध था?

-क्या युधिष्ठिर द्वारा जुए में भाइयों और पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगाना धर्मविरुद्ध था?

-क्या युद्ध में निहत्थे अभिमन्यु को घेरकर क्रूरतापूर्वक मारना धर्मविरुद्ध था?

-क्या द्रोण को झूठ बोलकर निहत्था कर मारना धर्मविरुद्ध था?

-क्या कर्ण को संकट में पड़ा होने के बावजूद मार देना धर्मविरुद्ध था?

-क्या दुर्योधन की जांघ पर गदा मारकर उसे मार देना धर्मविरुद्ध था?

ये कुछ सवाल हैं जो हम हिन्दुस्तानियों को इस कदर याद है कि हम उन्हें भूल ही नहीं पा रहे। एक लाख श्लोकों वाला महाभारत प्रबंधकाव्य पढ़ेंगे तो ऐसे कई, कई सवाल आपको हर पर्व और हर अध्याय से मिल जाएंगे। महाभारत काल था ही ऐसा तनावों से भरा समय, कि तबके हमारे पूर्वज इस तरह का व्यवहार कर रहे थे कि जिस पर सवाल-दर सवाल खड़े हो सकते हैं।

तो क्या है जवाब हम भारतवासियों का? उन भारतवासियों का जो आज तक धर्म की कोई दो टूक परिभाषा नहीं बना पाए, पर जिनकी धर्म की समझ पर शक करना सूरज को दिया दिखाना जैसा होगा? तो क्या है जवाब उन भारतवासियों का जो अपने देश के पश्चिम प्रेरित बुद्धिजीवियों द्वारा दी गई धर्म और सम्प्रदाय की मान्यताओं को आज तक अपने गले नहीं उतार पाए? तो क्या है जवाब?

जाहिर है कि हम हिन्दुस्तानियों का जवाब आज भी वहीं है, जो पांच हजार साल पहले वेदव्यास का था और इन पूरे पांच हजार सालों में वैसा ही बना रहा है। जवाब है, कि हां, ये सारे काम धर्मविरुद्ध थे। ये सारे काम किस धर्मपरिभाषा के आधार पर धर्मविरुद्ध थे, यह सफाई दे पाना, हम सभी के लिए न कभी सम्भव था, न सम्भव है और शायद आगे भी सम्भव न रहे, बशर्ते कि भारत के बौद्धिक पश्चिमीकरण की बेतहाशा कोशिशें असफल रहीं (और भारत के व्यक्तित्व की गहराई को देखकर लगता यही है कि वे असफल ही रहने वाली हैंष्। परिभाषा की बात छोड़ दें, हमारे लिए तो फिलहाल यह बता पाना भी आसान नहीं कि हम करोड़ों-करोड़ों भारतवासी अपनी किस धर्म-समझ के आधार पर इन सभी कामों को धर्मविरुद्ध करार देते रहे हैं और आज भी करार दे रहे हैं? अर्थात् क्या है हमारी धर्म की समझ?

उत्तर देने के पहले हम उन कुछ स्थितियों पर विचार कर लेते हैं, जो धर्म की महाभारतकालीन समझ के संदर्भ में जान लेनी चाहिए।

दुनिया में, किसी भी युग में और किसी भी देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो यह मानता हो कि जुआ खेलना धर्मसम्मत गतिविधि है। पर महाभारत युग इसका एक छोटा सा अपवाद पेश करता है। जब महाराज धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर को जुआ खेलने का निमंत्रण दिया और युधिष्ठिर ने उसे धर्म मानकर स्वीकार किया और जुआ खेला। बोले जाने पर जुआ खेलना धर्म है, और जुआ खेलने वाले युधिष्ठिर थे, जिन्हें वेदव्यास ने धर्मराज माना है। कितना कठिन रहे होंगे महाभारत-कालीन हमारे पूर्वजों के मूल्य-मानक?

यही कठिनाई हमारे द्वारा उठाए गए उन पहले पांच-सात प्रश्नों के संदर्भ में भी आती है, जिनमें स्त्री-फरुष संबंधों को लेकर कुछ कहा गया है। उन तमाम प्रश्नों का उत्तर है कि हां, ये सभी काम धर्मविरुद्ध हैं, पर उसके बावजूद, सत्यवती और कुन्ती को महाभारतकालीन समाज में राजमहिषी का सम्मान मिला और वे दुराचारिणी कतई, कतई नहीं मानी गईं, न आज तक भी मानी जाती हैं। धर्म के विलोप पर विलाप करने वाले वेदव्यास ने स्वयं घृताची नामक अप्सरा से बिना विवाह के शुकदेव जैसे परम आध्यात्मिक फत्र को प्राप्त किया। महाराज पाण्ऊ ने भी स्वयं सन्तान प्राप्ति में असमर्थ होने के कारण अपनी पत्नियों कुन्ती और माद्री को प्राणीत फत्रों को पाने की प्रेरणा दी। इससे पहले व्यासदेव अपनी मां सत्यवती की आज्ञा से अम्बिका और अम्बालिका के साथ नियोग विधि से पाण्ऊ और धृतराष्ट्र (तथा विदुरष् को जन्म देने में सहायता कर चुके थे। आज के हिसाब से यह सब अधर्म माना जाएगा, पर तब इसे धर्मसम्मत मानकर ही इस पर आचरण किया गया था।

क्या यही निष्कर्ष सामने नहीं आता कि भारत में धर्म उसे माना गया जिसे सम्पूर्ण समाज ने समाज के सुचारू चलते रहने के लिए मान्यता दे दी? कितना गहरा फर्क है पश्चिम के धर्म यानी रिलीजन और भारत के धर्म यानी सामाजिक मर्यादा में? इस संदर्भ में आंकेंगे, तो हमें फत्रधर्म, पतिधर्म, पत्नीधर्म, देशधर्म, मनुष्यधर्म, पड़ोसीधर्म और इस तरह के हर धर्म का अर्थ समझ में आने लगेगा। इसी दृष्टि से देखेंगे, तो धर्म मर्यादा और सदाचरण के तमाम मानदण्डों को तोड़ने में मजा लेने वाले महाभारतकाल के उस तनावभरे और मर्यादाहीन समाज में महाराज युधिष्ठिर को धर्मराज कहलाया जाना, सटीक और अर्थपूर्ण नजर आएगा। महाभारतकाल के धर्महीन, मर्यादाविमुख, अहंकार से परिपूर्ण, स्वार्थी और तनावग्रस्त पात्रसमूह के बीच में विदुर के अलावा कृष्ण और युधिष्ठिर ही ऐसे पात्र नजर आते हैं, जो विलक्षण हैं और समाज को उस आदर्श की प्राप्ति करवाने में सक्षम नजर आते हैं, जिन आदर्शों के अभाव पर वेदव्यास विलाप करते दिखाए गए हैं। युधिष्ठिर का कर्तव्याकर्तव्य विवेक मर्यादाओं को कभी लांघता नहीं। इसलिए युधिष्ठिर सब कुछ हारने का खतरा उठाकर भी जुआ खेलते हैं, क्योंकि वैसा करना पिता समान धृतराष्ट्र की आज्ञा है और पिता की आज्ञा का पालन करना धर्म है, जबकि कृष्ण साफ कहते हैं कि अगर वे तब हस्तिनाफर में होते, तो जुआ कभी नहीं होने देते (वनपर्व, अध्याय 13ष्। व्यवहार और मर्यादा में फर्क का नमूना इससे बढ़कर और क्या हो सकता है?

इसलिए कृष्ण के जैसा, अपने समय का सर्वप्रिय व्यक्तित्व पाकर भी युधिष्ठिर कृष्ण के नहीं, राम के पाले में खडे़ नजर आते हैं। कृष्ण योगेश्वर हैं, पर राम तो मर्यादा फरुषोत्तम हैं। राम की ही परम्परा में युधिष्ठिर धर्मराज हैं। मर्यादा और धर्म चूंकि एक स्तर पर आकर पर्यायवाची बन जाते हैं, इसलिए राम और युधिष्ठिर भी एक ही वर्ग के दो महाफरुष नजर आते हैं। बस, विडम्बना इतनी भर है कि मर्यादा के बजाए व्यावहारिकता को धर्म मानकर उसी को फैसलों का आधार बनाने वाले कृष्ण सरीखे महानायक प्रखर तेजस्वी बनकर उभरकर सामने आते हैं तो मर्यादा की कसौटी पर सौ टंच खरा उतरने के इच्छुक महाफरुषों को वैसी प्रखरता नहीं मिल पाती। पर चूंकि प्रखरता कोई एकमात्र काम्य वस्तु नहीं है, इसलिए व्यावहारिकता के बजाए मर्यादा के मानदंड कायम करने वालों की भी पूजा इस देश ने कम नहीं की है। युधिष्ठिर का अर्थ यही है कि तनावों के झंझावत में भी, क्यों न धर्म और मर्यादा के सहारे एक संतुलित जीवन जिया जाए। शायद वेदव्यास के धर्मलोप संबंधी एकाकी विलाप का कारण भी यही नजर आता है कि वे हर मनुष्य में युधिष्ठिर की तस्वीर देखना चाहते थे, पर इस पूरे झंझावती युग में उन्हें अकेले युधिष्ठिर ही ऐसे नजर आए, जो उनके मानदण्डांे पर खरा उतर पा रहे थे। इसीलिए वेदव्यास ने उन्हें धर्मराज बनाया, तो सारा भारत आज तक उन्हें वैसा मानता चला आ रहा है।
ें

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

कश्मीर की देशभक्ति ने दो बार धूल चटाई थी महमूद गजनवी को

कश्मीर की देशभक्ति ने दो बार धूल चटाई थी महमूद गजनवी को

राजाओं की गौरवपूर्ण श्रंखला से कश्मीर का इतिहास भरा पड़ा है। जब हम कश्मीर के इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों का अवलोकन करते हैं तो ज्ञात होता है कि भारतीय संस्कृति को अपनी गौरव-गरिमा से लाभान्वित करने में कश्मीर के राजाओं ने महत्वपूर्ण योगदान किया। चूंकि यह योगदान अब से 1000 वर्ष पूर्व या उससे भी पूर्व किया जा रहा था तो इस योगदान को कश्मीर के राजाओं का भारतीय स्वातंत्रय समर में योगदान भी माना जाना चाहिए। कारण ये है कि जिस काल को भारतीय इतिहास का अंधकार युग कहा जाता है उसमें गौरवकृत्यों का उपलब्ध होना निश्चय ही इतिहास का गौरवपूर्ण पक्ष है। सचमुच एक ऐसा पक्ष कि जिसकी उपेक्षा करने का अर्थ है-आत्महत्या। ….और यह भी सत्य है कि भारत जैसा जीवन्त राष्ट्र कभी भी आत्महत्या के पथ पर नही जा सकता। जहां तक इतिहास के साथ छल करने वालों का प्रश्न है तो ऐसे तो ना जाने कितने छलों को इस जीवन्त राष्ट्र ने हंस हंसकर सहन किया है। आइए, अब हम राजा अवन्तिवर्मन से आगे बढ़ें।

पराक्रमी देशभक्त शंकरवर्मन

राजा अवन्तिवर्मन की मृत्यु के पश्चात उसका पुत्र शंकरवर्मन कश्मीर का राजा बना। यह राजा बहुत ही पराक्रमी था। उसने कश्मीर तक सीमित न रहकर बाहर निकलना ही श्रेयस्कर समझा। अत: अथर्ववेद (12-3-1) के इस आदेश को अंगीकार कर वह राज्य विस्तार के लिए निकल पड़ा कि ‘तुम शक्तिशाली होकर अन्यों पर राज्य करो।’ देशभक्तों को ऋग्वेद (1-80-3) ने भी यह कहकर प्रोत्साहित किया है कि ‘देशभक्त स्वराज्य की उपासना करते हैं।’

जिस देश की संस्कृति राजा को और देशभक्तों को ऐसी प्रेरणा करती हो तो उस देश का शंकरवर्मन अपने कश्मीर के किले में स्वयं को कैसे कैद रख सकता था? किला एक सुरक्षित स्थान अवश्य है, परंतु चाहे वह कितना ही सुरक्षित और स्वैर्गिक आनंद देने वाला क्यों ना हो, दिग्दिगन्त की विजय की कामना करने वाले राजा के लिए तो वह कारागार के समान ही हो जाता है। इसलिए स्वराज्य के साधक राजा के लिए उससे बाहर निकलना ही उचित होता है। अत: शंकरवर्मन कश्मीर से बाहर निकला और उसने ललितादित्य के समय में विजित प्रदेशों को पुन: अपने राज्य में सम्मिलित करने का संकल्प व्यक्त किया। फलस्वरूप उसकी सेनाओं ने काबुल तक अपनी विजय पताका फहराई। काबुल का शासक उस समय लल्लैय्या नाम का हिंदू शासक था। लल्लैय्या शंकरवर्मन का सामना नही कर सका और वह युद्घ में पराजित हो गया। कहा जाता है कि उसकी प्रजा भी उसके साथ नही थी। शंकरवर्मन की विजय पताका बड़े गौरव के साथ काबुल में फहरा उठी। इतिहास लेखकों का मानना है कि सम्राट ललितादित्य के समय में कश्मीर सैन्य दृष्टि से शक्तिशाली था, और अवन्तिवर्मन के समय में आर्थिक दृष्टि से शक्तिशाली था, जबकि शंकरवर्मन के समय में दोनों रूपों में ही शक्तिशाली हो गया था।

नरेन्द्र सहगल लिखते हैं-’इतिहास जानता है कि काबुल (गान्धार) के बहादुर हिंदू राजाओं और वहां की शूरवीर हिंदू प्रजा ने चार सौ वर्षों तक निरंतर अरबों और अन्य मुस्लिम आक्रमण कारियों का साहस के साथ सामना किया। परंतु एक दिन भी पराधीनता स्वीकार नही की। भारत इस कालखण्ड (663 से 1021 ई. तक) में अपनी उत्तर पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित रख सका।’

शंकरवर्मन के पश्चात उसका व्यवहार कुशल पुत्र गोपालवर्मन कश्मीर के राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुआ। गोपालवर्मन ने अपने सैन्याधिकारी प्रभाकर देव को काबुल भेजकर शांति व्यवस्था पर अपना नियंत्रण रखा। प्रभाकर देव ने राजा लल्लैय्या से वार्तालाप की और वार्तालाप के उपरांत वहां का शासन लल्लैय्या के पुत्र कामलुक को सौंप दिया।

पराजित राजा को सत्ताच्युत कर वहां का शासन प्रबंध उसी के किसी परिजन को या प्रजा में लोकप्रिय किसी व्यक्ति केा सौंप देना भारत की प्राचीन परंपरा है। रामायण काल में भगवान राम ने रावण को पराजित किया तो वहां का शासन विभीषण को सौंप दिया गया था और महाभारत में कृष्णजी ने कंस को मारा तो अपने  नाना को ही पुन: राज्य गद्दी सौंप दी। यह परंपरा नैतिक भी है और कूटिनीतिक भी है। हां, विदेशियों में ऐसी प्रवृत्ति का सर्वथा अभाव मिलता है। भारतीय शासकों ने अपनी इस परंपरा का तब उल्लंघन करना आरंभ किया था जब उन पर विदेशियों का प्रभाव पड़ने लगा था।

महमूद गजनवी और पराक्रमी राजा संग्रामराज

जो तेगों के साये में पले बढ़े होने का दम्भ भरते रहे हैं और इसी दम्भ  से पनपी क्रूरता के कारण जिन्होंने विश्व में लाखों करोड़ों लोगों का वध किया, उनमें से एक महमूद गजनवी भी था। बड़ी क्रूरता से ईरान और तुर्किस्थान में इस क्रूर आक्रांता ने अमानवीयता का प्रदर्शन किया था। भारत के कुछ क्षेत्रों में भी इसने रक्तिम् होली खेली थी। परंतु कश्मीर की भूमि वह पावन भूमि रही है, जिसने इस क्रूर आक्रांता को एक बार नही अपितु दो-दो बार पराजित कर भगाया। पराजय भी इतनी भयानक थी कि तीसरी बार कश्मीर जाने का सपना ही नही देख सका था-महमूद गजनवी।

गजनवी के समय (1003 से 1028 ई.) कश्मीर पर वीर प्रतापी शासक महाराजा संग्रामराज का शासन था। संग्रामराज ने कश्मीरी सीमाओं को पूर्णत: सुरक्षित रखने तथा विदेशी आक्रांता से कश्मीर की प्रजा की रक्षा करने हेतु सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी, अलबरूनी हमें बताता है-’कश्मीर के लोग अपने देश की वास्तविक शक्ति के विषय में विशेष रूप से उत्कंठित रहते हैं। इसलिए वे कश्मीर के प्रवेश द्वार और उसकी ओर खुलने वाली सड़कों की ओर सदा मजबूत निगाह रखते हैं। फलस्वरूप उनके साथ कोई वाणिज्य व्यापार कर पाना बहुत कठिन है।….इस समय तो वे किसी अनजाने हिंदू को भी प्रवेश नही करने देते हैं। दूसरे लोगों की तो बात ही छोड़िए।’ सन 1015 में महमूद गजनवी कश्मीर पर पहला आक्रमण करता है। उसकी सेनाएं तौसी नामक मैदान में आ डटीं। महाराजा संग्राम राज की सुरक्षा व्यवस्था उच्चतम मानकों की थी। अत: महाराजा को तुरंत उक्त आक्रमण की सूचना मिल गयी। इसलिए राजा ने सफल कूटिनीति और युद्घ नीति का अनुकरण करते हुए अपने बौद्घिक विवेक और यौद्घिक संचालन का परिचय दिया। राजा ने काबुल के राजा त्रिलोचनपाल को युद्घ में सहायता के लिए आमंत्रित किया। राजा त्रिलोचन पाल ने योजना के अंतर्गत तौसी की ओर बढ़न आरंभ किया। युद्घ के मैदान में आगे की ओर से संग्रामराज की सेना आयी तो गजनवी की सेना के पृष्ठ भाग पर त्रिलोचनपाल की सेना ने पूर्व नियोजित योजना के अनुसार धावा बोल दिया।

महमूद की सेना पहाड़ों के बीच दोनों ओर से भारतीय स्वतंत्रता प्रेमी सैनिकों से घिर चुकी थी। जितने भर भी छल, छदम षडयंत्र और घात प्रतिघातों को महमूद अब से पूर्व युद्घों में अपनाता रहा था, वो सब धरे के धरे रह गये। भागने के लिए घिरे हुए आक्रांता को रास्ता खोजने पर भी नही मिल रहा था। कश्मीर व काबुल का ऐसा समीकरण बैठा कि शत्रु को दिन में तारे दिखा दिये गये। कश्मीर का तौसी युद्घ क्षेत्र स्वतंत्रता संघर्ष और स्वाभिमान की रक्षा का साक्षी बना और हमारे सैनिकों ने हजारों शत्रुओं का वध कर युद्घक्षेत्र में शवों का ढेर लगा दिया। लोहकोट के दुर्ग पर महमूद का कब्जा था। संग्राम राज की सेना ने किले को व्यूह रचना को तोड़कर दुर्ग में प्रवेश किया। महमूद भारतीय सैनिकों को दुर्ग में प्रवेश करते देखकर अत्यंत भयभीत हो गया था। अत: वह एक सुरक्षित स्थान पर छिप गया। किसी प्रकार महमूद गजनवी अपनी प्राणरक्षा कर भागने में सफल हो सका। ‘कैम्ब्रिज हिस्ट्री ऑफ इण्डिया’ में इस युद्घ का बड़ा रोचक वर्णन किया गया है-

‘भारत में महमूद की यह पहली और बड़ी पराजय थी। उसकी सेना अपरिचित पहाड़ी मार्गों पर रास्ता भूल गयी और उसका पीछे मुड़ने का मार्ग बाढ़ के पानी ने रोक लिया। परंतु अत्यधिक प्राणहानि के पश्चात यह सेना मैदानी क्षेत्रों में भागी और अस्त व्यस्त स्थिति में गजनी तक पहुंच सकी।’

कश्मीर में मिली इस पराजय से महमूद को पता चल गया कि भारत अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कितना समर्पित है और किसी क्षेत्र विशेष पर नियंत्रण कर लेने मात्र से हिंदुस्तान की स्वाधीनता को नष्ट नही किया जा सकता। भारतवर्ष पर शासन करने के लिए एक नही अनेकों शक्तियों से टक्कर लेनी होगी।….और यह भी पता नही कि इन शक्तियों में से कौन सी शक्ति कितनी शक्तिमान हो? महमूद ने पहली बार भारत के विषय में गंभीरता से सोचा। वह अपमान और प्रतिशोध सम्मिश्रित भावों से व्याकुल था। इसलिए उसने एक बार पुन: भाग्य आजमाने का निर्णय लिया। उसने प्रतिवर्ष भारत पर आक्रमण करने के अपने संकल्प को विस्मृत कर दिया और पूरे छह वर्ष पश्चात अर्थात 1021 में उसने कश्मीर पर  पुन: आक्रमण किया। प्रतिवर्ष आक्रमण करने वाले आक्रांता का कश्मीर पर आक्रमण करने का साहस छह वर्ष में लौटा। स्पष्ट है कि उसे तौसी का युद्घ क्षेत्र देर तक स्मरण रहा। 1021 ई. में भी महमूद ने लोहकोट पर ही पड़ाव डाला। त्रिलोचनपाल को जैसे ही महमूद के आक्रमण की भनक लगी, उसने उसे पुन: खदेड़ने का अभियान तुरंत आरंभ कर दिया। त्रिलोचनपाल की सहायतार्थ महाराजा संग्रामराज ने भी अपनी सेना भेज दी। महमूद को अपनी पिछली पराजय का स्मरण था। वह पिछले घावों को सहलाते सहलाते  भारत की कश्मीर में अपने पांवों को रख ही रहा था कि पुन: अप्रत्याशित मार पड़नी आरंभ हो गयी। उसे पिछला अनुभव भीतर तक सिहराने लगा। स्थिति इस बार भी वही बन गयी थी, पृष्ठ भाग और सामने दोनों ओर से उसे त्रिलोचनापाल और महाराजा संग्रामराज की स्वतंत्रता प्रेमी सेना ने घेर लिया था। वह जिस दीपक को बुझाने आया था भारत की स्वतंत्रता का यह दीपक और भी प्रचण्ड होता जा रहा था और ऐसा लग रहा था कि यह दीपक अब महमूद के लिए ही भस्मासुर बनने वाला था। महमूद गजनवी को फिर  प्राण रक्षा के लिए कश्मीर से गजनी की ओर भगाना पड़ा और इस बार वह ऐसा भागा कि फिर कभी जीवन में कश्मीर की ओर पैर करके भी नही सोया। धन्य है त्रिलोचनपाल, धन्य हैं महाराजा संग्राम राज और धन्य है उनकी सेना के वीर सैनानी जिन्होंने अपनी स्वतंत्रता के प्रति अगाध निष्ठा का ऐसा परिचय विदेशी आक्रांता को दिया। भारत के इतिहास में इन सभी स्वतंत्रता सैनानियों का नाम सदा सम्मान से ही लिया जाएगा।

मुस्लिम इतिहासकार नजीम ने अपनी पुस्तक ‘महमूद ऑफ गजनवी’ में लिखा है:-महमूद गजनवी ने अपनी पिछली पराजय का प्रतिशोध लेने और अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त करने हेतु 1021 ई. में कश्मीर पर पुराने मार्ग से ही पुन: आक्रमण किया। परंतु फिर लोह कोट के किले ने उसका रास्ता रोक लिया। एक मास की असफल किलेबंदी के पश्चात विनाश की संभावना से भयभीत होकर महमूद ने दुम-दबाकर भाग जाने में ही कुशलता समझी। इस पराजय से उसे कश्मीर राज्य की अजेय शक्ति का आभास हो गया और कश्मीर को हस्तगत करने का अपना उद्देश्य उसने सदा सर्वदा के लिए त्याग दिया।

तौसी:स्वतंत्रता का एक स्मारक

स्वतंत्रता के 1235 वर्षीय संघर्ष का स्मारक सचमुच तौसी का युद्घ क्षेत्र भी है। जिसे नमन किये बिना हजारों बलिदानियों का बलिदान व्यर्थ चला जाएगा। राजा त्रिलोचनपाल के साथ इतिहास ने अन्यास किया है। महमूद गजनवी के एक चाटुकार इतिहासकार पीर हसन ने राजा त्रिलोचन पाल की शौर्य-गाथा को अपनी ‘पराधीन लेखनी’ से कलंकित करने का प्रयास किया और हमें वही कलंकित लेखनी की कलंकित गाथा पढ़ाई गयी। पीर हसन लिखता है:-

‘संग्रामराज ने अपने भीतर मुकाबले की ताव न देखकर बहुत से तोहफे तहलीफ के साथ खुद को सुल्तान की मुलाजिमत में पहुंचाया। सुल्तान ने फरमाया तूने खुद को क्यों आजिज और जलील किया। राजा ने जवाब में कहा कि शरीफ  लोग मेहमान की खातिर तवाजह अपने लिए फकर और तरक्की का सबब समझते हैं। सुल्तान महमूद ने उसकी हुस्नबयानी से महफूल होकर उम्दा उम्दा पोशाकों से सरफराज  किया और खिराजशाही मुकर्रर करके कश्मीर की हुकूमत उसी के हवाले कर दी।’

महाराजा त्रिलोचनपाल के लिए पीर हसन का यह कथन कितना भ्रामक व मिथ्या हो सकता है, इसका पता हमें डा. रघुनाथ सिंह के इस कथन से चल जाता है-’पीर हसन का वर्णन एकांगी तथा महमूद गजनवी की महत्ता और कश्मीरियों की हीनता दिखाने का प्रयास मात्र है। किसी इतिहास में उक्त घटना का समर्थन नही मिलता। महमूद गजनवी ने कभी कश्मीर उपत्यका में प्रवेश नही किया। पीर हसन की बातें असत्य हैं। संग्रामराज को विश्व की दृष्टि में गिराने तथा गजनवी की महत्ता प्रमाणित करने केे लिए यह कथा घड़ दी गयी है कि महमूद कश्मीर में आया और संग्रामराज ने अपनी पताका झुका दी।’

बस, हर विदेशी शत्रु इतिहास लेखक का भारत के विषय में यही प्रयास रहा है कि इसके लोगों को और इसके महान सेनापतियों, राजा महाराजाओं को जितना हो सके उतना  पतित रूप में दिखाओ। जिससे कि इस देश के लोगों को अपने अतीत से घृणा हो जाए और वो ये मानने लगें कि भारत का इतिहास तो निरंतर अपमान और तिरस्कार की एक ऐसी गाथा है जिसने हमें हर क्षण और हर पग पर अपमानित और तिरस्कृत किया है। जबकि कल्हण हमारे मत का समर्थन करते हुए लिखता है कि -इस अवसर पर त्रिलोचनपाल ने मुस्लिम आक्रामकों से अंतिम बार पंजाब में सामना किया था। ज्ञात होता है कि महमूद झेलम से कश्मीर जाने वाली किसी उपत्यका में त्रिलोचनपाल से संघर्ष कर पीछे हट गया। कश्मीर के कुछ सीमांत राजाओं ने गजनवी की अधीनता स्वीकार की होगी। परंतु कश्मीर ने महमूद से लोहा लिया।  संग्रामराज ने महमूद के सम्मुख मस्तक नही झुकाया था।

वो अनूठे बलिदानी देशभक्त

सोमनाथ का मंदिर लूटा जा चुका था। देश के लोगों में इस मंदिर के लूटे जाने के पश्चात वेदना बार बार देशभक्त हृदयों में ज्वार भरने का कार्य कर रही थी। लोग किसी भी मूल्य पर महमूद से प्रतिशोध चाहते थे। क्योंकि उस क्रूर शासक ने हमारे धर्म और राष्ट्र दोनों को ही अपवित्र कर दिया था। इसलिए जब वह देश से निकलकर जा रहा था, तो हमारे कुछ लोगों ने योजना बनाई कि उसके सैन्य दल को कच्छ के रेगिस्तान में भ्रमित कर दिया जाए। हमारे  लोगों को अपने इस वीरता से भरे कृत्य के परिणाम का भली प्रकार ज्ञान था कि इस कृत्य से मृत्यु उनका गले का हार बनकर आएगी। परंतु देशभक्ति के ज्वार के समक्ष मृत्यु को तो बहुत छोटी सी बात माना जाता है। मानो, जीवन ने अर्द्घविराम लिया और नया जीवन पाकर फिर चल पड़ा। प्राचीन काल से ही भारत के हर देशभक्त ने युद्घ में इसी भावना से आत्मोत्सर्ग किया है। कृष्ण ने गीता में अर्जुन को बस ये ही तो समझाया है कि जिसे तू इन सबका काल मान रहा है वह काल नही है, अपितु जीवन के लिए मात्र अर्द्घविराम है। अत: इसी भावना से उस समय (1026 ई.) हमारे देशभक्त नागरिक भी भर गये थे। मुस्लिम लेखक मिन्हाज ने लिखा है-’रास्ता बताने वालों की मांग पर एक हिंदू सामने आया और  उसने रास्ता बताने का वचन दिया। जब कुछ देर तक इस्लामी सेना उसके पीछे चली और थमने का समय आया तो लोग पानी की तलाश में निकल पड़े। परंतु पानी का दूर दूर तक भी नामोनिशान नही था। सुल्तान ने रास्ता दिखाने वाले को अपने सामने हाजिर करने का हुक्म दिया और पूछा कि पानी कहां मिल सकता है? उसने जवाब दिया-’मैंने सारी उम्र अपने देवता सोमनाथ की सेवा में गुजारने का प्रण लिया है, और मैं तुझे तथा तेरी सेना को इस जलहीन रेगिस्तान में इसीलिए लाया हूं कि तुम सब एक घूंट पानी के लिए तरस- तरस कर मर जाओ।

सुल्तान ने (काफिर के मुंह से शब्द सुनकर) हुक्म दिया उस रास्ता बताने वाले का कत्ल कर दिया जाए।’

अगले ही क्षण कच्छ की भूमि की गोद में एक देशभक्त और धर्मभक्त भारतीय नागरिक का सिर मां भारती की सेवा के लिए हवा में तैरता हुआ धड़ाम से आ पड़ा। मां धन्य हो गयी, ऐसा लाल जनकार और एक मां प्रसन्न हो गयी ऐसे  लाल का सर अपनी गोद में पाकर। उस अनाम देशभक्त का नाम-धाम अभी ज्ञात नही है पर वह अनाम शूरवीर  भारतीय स्वातंत्रय समर का एक स्मारक अवश्य है।

….और वह ही क्यों? जब वह मां भारती की गोद में जा लेटा, तब रास्ता बताने के लिए दो अन्य आत्मघाती बने हिंदू सामने आए। मुहम्मद उफी की ‘जमी-उल-हिकायत’ से हमें ज्ञात होता है-’दो हिंदू सामने आये और उन्होंने रास्ता बताने के लिए अपनी सेवाएं प्रस्तावित कीं। वे तीन दिन तक रास्ता बताते रहे और उसे (महमूद गजनवी को) रेगिस्तान में ले गये। जहां पानी तो क्या घास तक भी नही थी।

सुल्तान ने पूछा कि यह कैसा रास्ता था जिस पर वह चल रहे थे और क्या आसमान में कोई बस्ती या बाशिंदे भी थे या नहीं? उन्हेांने तब उत्तर दिया कि वे मुखिया राज मुखिया राजा (जिस व्यक्ति ने शत्रु सेना को भ्रमित कर अपरिमित कष्ट पहुंचाने के लिए ऐसी योजना बनायी और उन आत्मघाती देशभक्तों को इस पवित्र कार्य के लिए नियुक्त किया था) के बताये रास्ते पर चल रहे हैं और वे निर्भीक होकर उसको भटकाने का काम कर रहे हैं। अब (महमूद) समुंदर तुम्हारे सामने है और हिंद की सेना तुम्हारे पीछे। हमने अपना काम पूर्ण किया। अब तुम जो चाहो सो करो। तुम्हारी फौज का कोई भी आदमी अब बच नही पाएगा।’

ऐसे वीर प्रतापी शासक ऐसी अनूठी सेनाएं और ऐसे अदभुत देशभक्त नागरिकों के रहते भी यदि भारत को और हिंदू समाज को कायरों का समाज कहा जाता है तो ये केवल अपने गौरवपूर्ण अतीत को भली प्रकार न समझने का परिणाम है। वास्तव में ये वीर प्रतापी शासक, ये अनूठी सेनाएं और अदभुत देशभक्त नागरिक ही तो वो कारण थे जिनसे ‘हमारी हस्ती नही मिटी’ और हम अपनी स्वतंत्रता के लिए सदियों तक लड़ते रहे।

संभवत: यजुर्वेद (9-23) में यह व्यवस्था ऐसे राष्ट्र प्रेमी लोगों के लिए ही की गयी है-

वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता: स्वाहा।

अर्थात हम अग्रसर होकर अपने राष्ट्र में जागृत रहें ऐसा, हम मानते हैं।

क्या यह स्वाभाविक प्रश्न नही है कि जिस देश का आदि धर्मग्रंथ राष्ट्र के प्रति ऐसी  उदात्त राष्ट्रीय भावनाओं और कामनाओं से ओतप्रोत  हो उस देश के नागरिक इस प्रकार की उदात्त राष्ट्रीय भावनाओं से क्यों कर अछूते रह  सकते हैं?

हमारी मातृभूमि मां है और मां के मर्मस्थल को आहत करना कोई भी मातृभक्त नही चाहता। उसी प्रकार का प्यारा और पवित्र संबंध हमने अपनी मातृभूमि के प्रति प्राचीन काल से ही स्थापित किया है। अत: मां के मर्म स्थल को और हृदय को चोट न पहुंचाने के लिए हमें वेद ने यों आदेशित किया है-

मा तो मर्म विमृग्वरि मा ते हृदयमार्पियम्।  (अथर्व 12-1-35) अर्थात हे मातृभूमि हम तेरे हृदय और मर्मस्थल को चोट न पहुंचावें।

राष्ट्रप्रेम की ऐसी उत्तुंग भावना और माता पुत्र का ऐसा पवित्र संबंध विश्व में केवल और केवल भारतीय  संस्कृति में ही है, अर्थात वैदिक संस्कृति में। यदि अन्यत्र कहीं ये संबंध है भी तो वह इतनी आत्मीयता का नही है क्योंकि वह भारतीय संस्कृति की अनुकृति मात्र है। परछाई है, वास्तविकता नही है। अनुकृति और परछाई में भ्रांति हो सकती है, परंतु वास्तविकता में नही हो सकती। इसलिए अपने विषय में हम इस आत्मघाती सोच से बाहर निकलें कि इस देश में राष्ट्र, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीयता का या देश और देशभक्ति का सर्वथा अभाव रहा हो।हम जीवन्तता के उपासक रहे हैं, हम जिज्ञासु रहे हैं, हम जिजीविषा के भक्त रहे हैं, और ये तीनों बातें वहीं मिलती हैं-जहां  लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है, जहां समूह के प्रति, राष्ट्र और समाज के प्रति व्यक्ति अपने कर्त्तव्यों को समझता है, और उन्हीं के लिए जीवन को जीता है। भारत ने इन्हीं के लिए जीवन जीना सिखाया है, इसलिए भारत की हर मान्यता और उसकी संस्कृति का हर मूल्य अविस्मरणीय है, पूज्यनीय है और वंदनीय है।